फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry to ensure Vijay Mallya's presence on July 10 says Supreme Court

SC ने गृह मंत्रालय को सौंपी माल्या को पेश करने की जिम्मेदारी, 10 जुलाई को सुनवाई

Wed, 10 May 2017 05:09 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 10 May 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
Home Ministry to ensure Vijay Mallya's presence on July 10 says Supreme Court
विजय माल्या - फोटो : Getty

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट में पेश करने की जिम्मेदारी खुद कोर्ट ने गृह मंत्रालय को दे दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मंत्रालय कोर्ट में आकर के सुनिश्चित करें कि वो माल्या को हर हालत में 10 जुलाई को पेश करें। 

विज्ञापन


माल्या इस वक्त लंदन में रह रहें हैं और वहां से उनको भारत वापस भेजने के लिए मुकदमा चल रहा है। 

माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का दोषी माना है। कोर्ट द्वारा मना करने के बावजूद माल्या ने अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा नहीं दिया। इसके साथ ही माल्या ने कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद ब्रिटिश कंपनी डियागो से मिलें 40 मिलियन डॉलर को अपने तीन बच्चों में बांट दिया था। 
विज्ञापन


माल्या को चुकाने हैं बैंकों के 9,081 करोड़ रुपये 

माल्या 2016 में ही भारत छोड़कर लंदन चला गया था। इसके बाद उसने बैंकों के सामने एकमुश्त सैंटलमेंट का प्रस्ताव रखा। माल्या ने 9,081 करोड़ रुपये के बदले बैंकों को 6,868 करोड़ रुपये देने की बात कही, जिसे बैंकों ने ठुकरा दिया। विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश हाई कमिशन को माल्या को भारत को सौंपने का मांग की थी। इसके बाद माल्या को अप्रैल 2017 में गिरफ्तार कर लिया गया था, मगर वो बेल पर रिहा हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed