फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home ministry strict on manipur militants planning big

Manipur: मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:27 AM IST
सार

मणिपुर में जारी हिंसा के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उपद्रवियों पर सख्ती करने का फैसला किया है। इसके तहत सरकार ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को खुली छूट दे दी है। आइए जानते हैं कि क्या है सरकार की योजना।

विज्ञापन
home ministry strict on manipur militants planning big
मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ के जवान। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मणिपुर में शांति बहाली के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक सख्त और ठोस कार्ययोजना तैयार की है। राज्य में सक्रिय उपद्रवियों के खिलाफ अब सुरक्षा बल निर्णायक प्रहार करेंगे। सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह ने मणिपुर में तैनात अपने जवानों और अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उपद्रवियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह स्वतंत्र हैं। उन्होंने जवानों को खुली छूट देते हुए भरोसा दिलाया कि एक साल के भीतर मणिपुर के हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन


विभागीय सवाल, कानूनी पचड़ों की न करें चिंता
डीजी जीपी सिंह ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए साफ कहा कि यदि उपद्रवियों पर सुरक्षा बल गोली नहीं चलाएंगे, तो सरकार ने उन्हें गोला-बारूद क्यों दिया है? उन्होंने जवानों को आश्वस्त किया कि वे किसी भी कार्रवाई के बाद विभागीय सवालों या कानूनी पचड़ों की चिंता न करें। डीजी ने कहा कि जब तक वे पद पर हैं, वास्तविक और प्रामाणिक कार्रवाई के दौरान जवानों पर कोई आंच नहीं आएगी। यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


जीपी सिंह ने जवानों से कहा कि यहां पर दो तरह की समस्या हैं। पहला, हथियार वाले मिलिटेंट हैं। वे चाहे किसी सरेंडर किए हुए समूह के सदस्य हैं या फिर सक्रिय उग्रवादी समूहों के मेंबर हैं। वे हथियारों का नाजायज उपयोग कर रहे हैं। दूसरा, उन्हीं से संबंधित कानून व्यवस्था का विषय है। वहां पर कई समूह, हथियारबंद लोगों को ऐसा माहौल देते हैं कि जिससे वे राज्य के विभिन्न हिस्सों में अशांति फैला सकें। ऐसे में हमारे सुरक्षा बलों को सूक्ष्म तरीके से रणनीति बनाकर इन दोनों पर प्रहार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई उपद्रवी हथियार लेकर सिविलियन एरिया में घूम रहा है तो उसे खत्म करना है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीआरपीएफ डीजी ने कहा, ऐसे लोगों को पहले चेतावनी दी जाए, फिर बल प्रयोग करने में संकोच न करें। पुलिस व केंद्रीय बलों को इसके लिए अग्रिम रणनीति बनानी होगी। उन्हें यह देखना है कि अब 24 घंटे या उससे आगे की अवधि में क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed