{"_id":"5ab25d464f1c1b3d1a8b4a1d","slug":"home-ministry-says-pakistan-isi-agitate-sikh-youths-for-terrorist-attacks-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में आतंकी हमलों के लिए सिख युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तानः गृह मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत में आतंकी हमलों के लिए सिख युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तानः गृह मंत्रालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार का कहना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में हमला करने के लिए सिख युवाओं को प्रशिक्षण दे रही है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को संसदीय समिति को बताया कि आईएसआई के ठिकानों पर इन युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए यह प्रशिक्षण दे रहा है। इतना ही नहीं, भारत के खिलाफ कनाडा और अन्य जगहों पर बसे हुए सिख युवाओं को भी भड़काया जा रहा है। केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने आकलन समिति को बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का गलत तरीके से इस्तेमाल कर आतंकी संगठन युवाओं को भड़का रहे हैं, उन्हें और कट्टर बना रहे हैं।
विज्ञापन
यह स्थिति सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। सोमवार को संसद में पेश की गई समिति की रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया कि सिख आतंकवाद को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है। फिर से सिख आतंकवाद को जीवित करने की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
आतंकी संगठनों पर आईएसआई का दबाव
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के ऊपर आईएसआई से दबाव है कि वे न सिर्फ पंजाब बल्कि भारत के अन्य हिस्सों में आतंक फैलाएं और उसके आतंकी इरादों को अंजाम दें। इसके लिए पाकिस्तान के सिख आतंकी संगठन कैदियों, बेरोजगारों, अपराधियों यहां तक कि तस्करों को आतंकी हमले करने के लिए तैयार कर रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियों की पाक गतिविधियों पर नजर
समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, इन गतिविधियों पर केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां नजर रखे हुए हैं। और जब भी जरूरत पड़ी वह उनका सामना करने के लिए तैयार हैं। गृह मंत्रालय ने संसदीय समिति को बताया कि भारत हमेशा से ही पाकिस्तान के लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के निशाने पर रहा है। इसके सिमी, अल-उम्मा और आईएम जैसे आतंकी संगठन भी भारत पर नजर गड़ाए हुए हैं। अब अल-कायदा और आईएस जैसे संगठन भी सामने आ गए।