{"_id":"5bad9e68867a557ea274e248","slug":"home-ministry-increases-bjp-president-amit-shah-security-to-z-plus-plus-after-ib-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब रहेंगे 'जेड प्लस प्लस' घेरे में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब रहेंगे 'जेड प्लस प्लस' घेरे में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Amit shah Security
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जान पर खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में शाह की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी, जिसमें उनकी जान को खतरा बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आईबी से मिली रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
फिलहाल अमित शाह को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। उन्हें इस श्रेणी की सुरक्षा 2014 में मोदी सरकार के आने के तुरंत बाद दी गई थी। इस श्रेणी में वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा में कुल 36 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, जिसमें 10 एनएसजी और एसपीजी कमांडो और बाकी पुलिस दल के लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, अब अमित शाह की सुरक्षा बढ़ाकर जेड प्लस प्लस कर दी गई है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर सूचित किया है।
विज्ञापन
दरअसल, इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर अमित शाह लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच आईबी ने शाह पर खतरे का अंदेशा जताया है, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।