फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry High Level meeting due to farmers protest in New Delhi on Republic Day

दिल्ली में उत्पात के बाद सक्रिय हुई सरकार, गृह मंत्रालय कर रहा उच्चस्तरीय बैठक

Tue, 26 Jan 2021 05:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 26 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Home Ministry High Level meeting due to farmers protest in New Delhi on Republic Day
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ी स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में किसानों के हिंसक प्रदर्शन और राजधानी के कई हिस्सों में बिगड़ी स्थिति पर चर्चा की जा रही है। दिल्ली में भारी संख्या में बल तैनात हैं और अतिरिक्त बलों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को किसानों ने गणतंत्र दिवस परेड के बाद दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैक्टर रैली निकालनी शुरू की। लेकिन बाद में यह रैली हिंसक प्रदर्शन में बदल गई। आक्रोशित किसानों ने कई स्थानों पर उपद्रव किया और पुलिस से भी भिड़ गए। उधर, लाल किले पर पहुंचे किसानों ने किले की गुंबद पर अपना झंडा फहरा दिया। कई जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
विज्ञापन


आक्रोशित किसान पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिल्ली में घुस गए। आईटीओ पर भी प्रदर्शनकारी किसान बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं। लाल किले को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खाली करवा लिया है। ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई है। उधर, दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। वहीं, किसान नेताओं ने इससे पल्ला झाड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत: संयुक्त किसान मोर्चा
उधर, किसानों के इस प्रदर्शन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि हमारे सभी प्रयासों के बावजूद कुछ संगठनों और व्यक्तियों ने तय मार्गो का उल्लंघन किया और निंदनीय कार्यों में संलिप्त हुए। इस शांतिपूर्ण आंदोलन में असामाजिक तत्व घुस आए हैं। हमने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसका जरा सा भी उल्लंघन आंदोलन को प्रभावित करेगा।

कृषि विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए: राहुल गांधी
गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के प्रदर्शन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि विरोधी कानून वापस लो!' बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर राहुल गांधी शुरुआत से ही केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed