{"_id":"5a93bfe84f1c1bb1208bb545","slug":"home-ministry-get-complaint-against-southern-state-governor-for-physical-favour","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, गृह मंत्रालय ने शुरू की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यपाल पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, गृह मंत्रालय ने शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी राज्य के एक राज्यपाल के खिलाफ गृह मंत्रालय को यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली है। जिसकी मंत्रालय जांच कर रही है। शिकायत में कहा गया है कि राज्यपाल राजभवन में काम करने वाली महिलाओं पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालते हैं। मंत्रालय ने अभी तक राज्यपाल की पहचान उजागर नहीं की है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियों को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। यदि राज्यपाल के खिलाफ सबूत मिलते हैं तो उन्हें तत्काल इस्तीफा देने के लिए कहा जाएगा। इसी तरह की शिकायत पिछले साल जनवरी में मेघालय के राज्यपाल वी षणमुगनाथन के खिलाफ मिली थी। जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। उनपर राजभवन को 'लेडीज क्लब' जैसा बनाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि केंद्र ने कार्रवाई करते हुए फिलहाल राज्यपाल को समन नहीं भेजा है। केंद्र सरकार आरोपों को लेकर चिंतित है क्योंकि राज्य राजनीतिक तौर पर अस्थिर है। षणमुगनाथन के मामले में राजभवन के 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने तब राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी से उन्हें वापस बुलाने के लिए कहा था। कर्मचारियों ने कहा था कि षणमुगनाथन ने राजभवन की गरिमा से गंभीर समझौता किया था। लोगों का आरोप था कि गवर्नर की मर्जी से ही राजभवन में लड़कियां आती-जाती थीं और उनमें से कई की पहुंच तो गवर्नर के बेडरूम तक थी।
विज्ञापन