{"_id":"5a4956224f1c1bb34a8b97f2","slug":"home-ministry-expressed-concern-over-visiting-chief-minister-s-sudden-visit-to-other-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्रियों के अचानक दूसरे राज्यों के दौरे पर जाने से गृह मंत्रालय ने चिंता जताई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुख्यमंत्रियों के अचानक दूसरे राज्यों के दौरे पर जाने से गृह मंत्रालय ने चिंता जताई
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वह अन्य राज्यों में अचानक दौरा न करें। इससे उनकी सुरक्षा को खतरा है। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि ऐसा देखने में आया है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री बिना बताए दूसरे राज्यों के दौरे पर चले जाते हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिना सूचना दिए मेजबान राज्य के दौरे पर जाने से उनकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम नहीं हो पाता है, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। गृह मंत्रालय ने राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा है कि वह अपने-अपने राज्य के मुख्यमंत्रियों को सूचित कर दें कि जब भी वह किसी दूसरे राज्य में जाएं तो सुरक्षा को देखते हुए मेजबान राज्य को जरूर सूचित कर दें।
पढ़ें- प्रधानमंत्री की अगुवाई में चल रहा एनडीएमए : केंद्र
विज्ञापन
गौरतलब है कि सभी मुख्यमंत्री ‘जेड और जेड प्लस’ सुरक्षा के दायरे में आते हैं। जब वह किसी दूसरे राज्यों में जाते हैं तब उस राज्य की जिम्मेदारी होती है कि मेहमान मुख्यमंत्री को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाए। इसलिए दौरे से पहले पूर्व सूचना देना जरूरी है।