फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry discontinue five awards in six months, now CAPF/CPO will not get these medals

Home Ministry: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छह माह में बंद किए पांच पुरस्कार, अब CAPF/CPO को नहीं मिलेंगे ये पदक

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 06 Mar 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Home Ministry: केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया था कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, राज्य, संघ राज्य क्षेत्र के पुलिस बलों एवं दूसरे सुरक्षा संगठनों के सदस्यों के लिए 'पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक' (जम्मू-कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद क्षेत्र और पूर्वोत्तर क्षेत्र) को पहली जनवरी 2023 से बंद कर दिया गया है...
loader
Home Ministry discontinue five awards in six months, now CAPF/CPO will not get these medals
Home Ministry- Amit Shah - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

केंद्र सरकार ने गत छह माह में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और पुलिस संगठनों को दिए जाने वाले पांच पुरस्कारों को बंद कर दिया है। इनमें से तीन पुरस्कार तो गत वर्ष ही बंद/सीमित कर दिए गए थे, जबकि इस साल फरवरी में पुलिस (आतंरिक सुरक्षा सेवा) पदक और पुलिस (स्पेशल ड्यूटी) पदक को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। ये पुरस्कार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के जवानों और दूसरे पुलिस संगठनों को आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों व सेवा में उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदान किए जाते थे।

पिछले साल सितंबर में केंद्र सरकार ने पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक (जम्मू-कश्मीर/नक्सल क्षेत्र/पूर्वोत्तर क्षेत्र) को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसके साथ ही दो अन्य अवार्ड, जिनमें 'उत्कृष्ट सेवा पदक' और 'अति उत्कृष्ट सेवा पदक' शामिल थे, इन्हें भी बहुत सीमित कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया था कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, राज्य, संघ राज्य क्षेत्र के पुलिस बलों एवं दूसरे सुरक्षा संगठनों के सदस्यों के लिए 'पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक' (जम्मू-कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद क्षेत्र और पूर्वोत्तर क्षेत्र) को पहली जनवरी 2023 से बंद कर दिया गया है। दूसरी अधिसूचना में कहा गया था कि गृह मंत्रालय द्वारा स्थापित 'उत्कृष्ट सेवा पदक' तथा 'अति उत्कृष्ट सेवा पदक' भी अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, असम राइफल्स एवं खुफिया संगठनों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

इन तीनों पुरस्कारों के बंद करने के पीछे जो मुख्य वजह बताई गई, उसमें कहा गया था कि पुरस्कार प्रदान करने की प्रणाली में सुधार किया जाएगा। अवार्ड प्रक्रिया के इको सिस्टम को बेहतर बनाने के अलावा यह प्रक्रिया और ज्यादा उत्तरदायी होगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ये अवार्ड उसे ही मिले, जो इसके लिए सबसे अधिक योग्य हो। गत माह केंद्रीय गृह मंत्रालय की 'पीएमए' सेल ने इस बाबत सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के डीजीपी, सीएपीएफ एवं सीपीओ के प्रमुखों को पत्र भेजा गया था।

इसमें पुलिस (आतंरिक सुरक्षा सेवा) पदक और पुलिस (स्पेशल ड्यूटी) पदक को तत्काल प्रभाव से बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 23 जुलाई, 2018 को एक नए पदक 'केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष अभियान पदक' की शुरुआत की थी। यह पदक पूरे भारत में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और सुरक्षा संगठनों को प्रदान किया जाता है। यह पदक सुरक्षा बलों को आतंकवाद, सीमा पर कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव जैसे कार्यों में विशेष अभियान चलाने एवं उत्कृष्ट सेवा का परिचय देने के लिए प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed