{"_id":"5f5c7f538ebc3e57bd22ce65","slug":"home-ministry-banned-these-terrorist-organisations-in-india-which-poses-significant-threat-to-peoples-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में प्रतिबंधित हैं ये 41 आतंकवादी संगठन, सरकार ने किस-किसको किया है बैन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में प्रतिबंधित हैं ये 41 आतंकवादी संगठन, सरकार ने किस-किसको किया है बैन
Sat, 12 Sep 2020 01:33 PM IST
Sneha Baluni
स्नेहा बलूनी, नई दिल्ली
स्नेहा बलूनी, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार भारत के लोगों को आतंकवाद से सबसे ज्यादा खतरा है। भारत उन देशों में से एक है जो आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अन्य देशों की तुलना में भारत कई प्रकार के आतंकी समूहों का सामना करता है। भारत में इस्लामी, अलगाववादी और वामपंथी आतंकवाद है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आतंकवाद की आम परिभाषा राजनीतिक, धार्मिक या वैचारिक लक्ष्यों की पूर्ति हेतु जनसंख्या या सरकार को डराने के लिए हिंसा के व्यवस्थित उपयोग या धमकी का उपयोग है। भारत कश्मीर में इस्लामिक समूहों, पंजाब में सिख अलगाववादियों और असम में वामपंथी अलगाववादी समूहों के आतंकी हमलों का सामना करता रहता है। इसी कारण समय-समय पर भारत सरकार समीक्षा करके आतंक फैलाने वाली संस्थाओं को देश में प्रतिबंधित करती रहती है।
ऐसे में आज हम आपको बताते हैं उन संगठनों के नाम जो देश में प्रतिबंधित हैं।
- बब्बर खालसा इंटरनेशनल
- खालिस्तान कमांडो फोर्स
- खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स
- इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन
- लश्कर-ए-तैयबा/पासबन-ए-एहले हदिस
- जैश-ए-मोहम्मद/तहरीक-ए-फुरकान
- हरकत-उल-मुजाहिद्दीन या हरकत-उल-अंसार या हरकत-उल-जेहाद-ए-इस्लामी या अंसार-उल-उम्माह
- हिज्ब-उल-मुजाहिद्दीन/हिज्ब-उल-मुजाहिद्दीन पीर पंजाल रेजीमेंट
- अल-उमर-मुजाहिद्दीन
- जम्मू एंड कश्मीर इस्लामिक फ्रंट
- यूनाइडेट लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम
- नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड
- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी
- यूनाइडेट नेशनल लिबरेशन फ्रंट
- पीपुल्स रिवॉल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेपाक
- कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी
- कांगलेई याओल कानबा लूप
- मणिपुर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट
- ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स
- नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा
- लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम
- स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया
- दीनदार अंजुमन
- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट-लेनिनिस्ट)
- माओइस्ट कम्युनिस्ट सेंटर
- अल बदर
- जमात-उल-मुजाहिद्दीन
- अल-कायदा/अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट
- दुखतरन-ए-मिलियत
- तमिलनाडु लिबरेशन आर्मी
- तमिल नेशनल रिट्रीवल ट्रूप्स
- अखिल भारतीय नेपाली एकता समाज
- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओस्ट)
- इंडियन मुजाहिद्दीन
- गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी
- कमाटापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन
- इस्लामिल स्टेट/इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवंट/इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया/दाएश/इस्लामिक स्टेट इन खोरासन प्रोविंस/ आईएसआईएस विलायत खोरासन/इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द शाम-खोरासन
- नेशनल सोशियलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड
- डिक्लेरिंग खालिस्तान लिबरेशन फोर्स
- तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन
- जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश या जमात-उल-मुजाहिद्दीन इंडिया या जमात-उल-मुजाहिद्दीन हिंदुस्तान