फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home minister Rajnath Singh in Bengaluru says Indian soldiers kills five to six terrorists ever day

राजनाथ ने पाक को दिखाया आईना, कहा- घाटी में सेना हर रोज ढेर कर रही 5 से 6 आतंकी

Mon, 09 Oct 2017 02:49 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 09 Oct 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
 home minister Rajnath Singh in Bengaluru says Indian soldiers kills five to six terrorists ever day
- फोटो : ani

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बंगलूरू में कहा कि भारतीय सेना रोजाना 5 से 6 आतंकियों को मौत के घाट उतारती है। इतना ही नहीं पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करने और बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिशों का भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।

विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि भारतीय सैनिक तब ही फायरिंग करते हैं, जब पाकिस्तान की ओर से ओपन फायर की नापाक हरकत की जाती है। सैनिकों को पाकिस्तान पर आगे से फायरिंग के लिए मना किया गया है, लेकिन अगर पाक की ओर से ओपन फायर होता है, तो वे इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: राजनाथ सिंह बोले- 2030 तक दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में होगा भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डोकलाम पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कमजोर देशों की लिस्ट में नहीं है। भारत अब उस मजबूत स्थिति में है कि वह पड़ोसियों के साथ अपने तमाम विवाद खुद सुलझा सकता है। डोकलाम को भी हमने मजबूती के साथ सुलझाया है। 

भारत की ताकत की वजह से हल हुआ डोकलाम

 home minister Rajnath Singh in Bengaluru says Indian soldiers kills five to six terrorists ever day

राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन और भारत के बीच 78 दिन तक चला डोकलाम विवाद भारत की ताकत की वजह से हल हुआ। राजनाथ ने कहा कि 'भारत  दुनिया का ताकतवर देश बन गया है, अगर भारत कमजोर होता तो डोकलाम विवाद कभी भी नहीं सुलझता। बीते कुछ समय में दुनिया में भारत की छवि में बदलाव हुआ है।'

बता दें कि डोकलाम को लेकर चीन और भारत के बीच एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। चीन इस मुद्दे पर फिर से अपना अड़ियल रवैया दिखाने की फिराक में है इसलिए उसने डोकलाम सीमा पर चीनी सैनिकों को तैनात कर दिया है। चीन ने सीमा से दस किलोमीटर दूर सड़क निर्माण फिर शुरू कर दिया है।

पिछली बार इस मुद्दे पर दोनों देशों के सैनिक 78 दिनों तक आमने-सामने थे। भारत ने डोकलाम पर चीन के सामने आपत्ति दर्ज की जिसके बाद यह मामला शांत हुआ। मामले के फिर तूल पकड़ने के बाद दोनों देशों की सेनाएं हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed