{"_id":"5d3475e18ebc3e6cef2b1b5d","slug":"home-minister-of-bangladesh-asaduzzaman-khan-will-be-in-india-on-august-7-meet-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात अगस्त को भारत आएंगे बांग्लादेशी गृह मंत्री अस्दुज्जमां खान, शाह से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सात अगस्त को भारत आएंगे बांग्लादेशी गृह मंत्री अस्दुज्जमां खान, शाह से करेंगे मुलाकात
Sun, 21 Jul 2019 07:55 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 21 Jul 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश के गृह मंत्री अस्दुज्जमां खान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के गृह मंत्री अस्दुज्जमां खान सात अगस्त को भारत के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष अमित शाह से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात में आव्रजन और आतंकवाद विरोध पर परस्पर सहयोग को लेकर बात हो सकती है।
विज्ञापन
अमित शाह की बतौर केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद किसी विदेशी नेता से यह पहली मुलाकात होगी। शाह ने करीब दो महीने पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री का पदभार ग्रहण किया था। दोनों नेता आतंकवाद विरोध पर आपसी सहयोग, अवैध प्रवासियों के आवागमन, पशु, शस्त्र और गोला बारूद की तस्करी सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी माना जा रहा है कि युवाओं को भड़काने और रोहिंग्या शरणार्थियों के मामले में भी बातचीत हो सकती है। प्रतिनिधिमंडल स्तर पर होने वाली इस वार्ता में भारत और बांग्लादेश के उच्च आंतरिक सुरक्षा अधिकारियों के भी भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन