फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister & BJP leader Amit Shah Odisha Jan-Samvad Rally video conferencing live updates

वर्चुअल रैली में बोले अमित शाह, दुनिया को पता लग गया है कि भारत को घुसपैठ बर्दाश्त नहीं

Mon, 08 Jun 2020 06:47 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 08 Jun 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Home Minister & BJP leader Amit Shah Odisha Jan-Samvad Rally video conferencing live updates
ओडिशा जनसंवाद रैली में अमित शाह का संबोधन - फोटो : ANI

केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा नेता अमित शाह एक महीने चलने वाले ऑनलाइन रैली अभियान के तहत वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए ओडिशा जन-संवाद वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उरी और पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद की भारत की कार्रवाई का जिक्र किया। साथ ही कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता और भाजपा के बीच दो गज की दूरी नहीं हो सकती। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पढ़िए उनके भाषण की खास बातें 

  • मैं ओडिशा की भूमि और भगवान जगन्नाथ को नमन करता हूं। ओडिशा के लोगों ने हमेशा अपनी स्वतंत्रता को प्राथमिकता दी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भाजपा राजनीति में सिर्फ सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि जनसंवाद करने के लिए आई है। हम जनता की समस्या को जानने की कोशिश करते हैं और उनके मुद्दों को हल कर उसके नतीजे जनता के सामने पेश करते हैं।
  • कोविड-19 एक वैश्विक महामारी है। पीएम मोदी ने सामाजिक दूरियों के लिए भी सलाह दी है लेकिन यह कभी भी लोगों और भाजपा के बीच दो गज की दूरी नहीं हो सकती। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में, हम अब आभासी रैलियों के माध्यम से लोगों के साथ संपर्क कर रहे हैं।
  • ये जो संवाद परंपरा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी ने जारी रखी है वो दुनिया की राजनीति को रास्ता दिखाने वाली होगी कि ऐसी महामारी के समय भी कोई पार्टी अपने देश में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए किस तरह से जनसंवाद कर सकती है।
  • भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के समय 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन कराया है। मैं इस काम के लिए पार्टी अध्यक्ष, उनकी टीम और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
  • पीएम मोदी ने 50 करोड़ गरीब भारतीयों के लिए आयुष्मान भारत की शुरुआत की, उन्हें स्वास्थ्य का अधिकार दिया, 5 लाख रुपये के इलाज का खर्च मोदी सरकार उठा रही है।
  • 10 करोड़ घरों में शौचालय बनाकर माताओं-बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया, 2.5 करोड़ लोगों को जिनके पास घर नहीं था उनको मोदी सरकार ने घर देने का काम किया।
  • कई सरकारें दो-तिहाई बहुमत के साथ आईं, लेकिन अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने का साहस नहीं किया। 5 अगस्त 2019 को, नरेंद्र मोदी जी ने संसद में विधेयक लाया और अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त कर दिया।
  • श्री राम जन्मभूमि का विवाद वर्षों से चल रहा था। करोड़ों लोग राह देखते थे कि कब राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनेगा। मोदी सरकार को आपने दोबारा बहुमत दिया, सटीक तरीके से अपना पक्ष रखा गया और सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया।
  • हमारे समय में उरी और पुलवामा में आतंकवादी हमले हुए, लेकिन पीएम मोदी ने समय बर्बाद नहीं किया, पाकिस्तान को हवाई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक से सजा दी गई। इसने पूरी दुनिया को एहसास कराया कि भारत की सीमाओं का अतिक्रमण करना बच्चों का खेल नहीं है, आपको दंडित किया जाएगा। दुनिया अब महसूस करती है कि भारत अपनी सीमाओं के भीतर कोई घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेगा। 
  • आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करें और विदेशी चीजों का अधिक से अधिक बहिष्कार करें और देश के अर्थतंत्र  को मजबूत करें।
  • कोरोना महामारी के दौर में सभी राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर काम किया है, मोदी जी ने भी सभी के साथ कई बैठकें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed