फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah to visit his Lok Sabha constituency Gandhinagar, Gujarat, on 3rd & 4th July

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे गुजरात का दौरा

Mon, 01 Jul 2019 07:37 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah to visit his Lok Sabha constituency Gandhinagar, Gujarat, on 3rd & 4th July
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : PTI
केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमित शाह अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर जाएंगे। वे तीन और चार जुलाई को गांधीनगर का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन



बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। अमित शाह ने रिकॉर्ड तोड़ 5 लाख 54 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने डॉक्टर सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा था। चावड़ा चुनाव हार गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने गांधीनगर सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और उन्होंने प्रचंड जीत हासिल की। गुजरात की गांधीनगर सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। साल 2014 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के लालकृष्ण आडवाणी ने चुनाव जीता था। 2019 में पार्टी ने यहां से अमित शाह को मैदान में उतारा। 


गांधीनगर सीट पर लाल कृष्ण आडवाणी का कई दशकों तक एकक्षत्र राज रहा। वह यहां से 1998 से लेकर 2014 तक हर चुनाव जीते। गांधीनगर सीट से 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांधीनगर उत्तर, घाटलोडिया, साबरमती, कलोल, वेजलपुर, साणंद, नारणपुरा विधानसभा सीट आती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed