{"_id":"5f2f9e42fd4fca645a457408","slug":"home-minister-amit-shah-tests-negative-for-coronavirus-announces-bjp-mp-manoj-tiwari-in-a-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं, गृह मंत्रालय ने मनोज तिवारी की बात का किया खंडन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं, गृह मंत्रालय ने मनोज तिवारी की बात का किया खंडन
Sun, 09 Aug 2020 12:27 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अस्पताल में कोरोना की जांच नहीं हुई है और वह अभी तक कोविड-19 संक्रमण से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। साथ ही मंत्रालय ने ट्वीट कर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के उस ट्वीट का खंडन किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अमित शाह कोरोना से ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, मनोज तिवारी ने रविवार सुबह ट्वीट कर गृह मंत्री की कोरोना रिपोर्ट की जानकारी दी। तिवारी ने ट्वीट कर कहा, 'देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई'। वहीं, गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए ट्वीट किया, अब तक गृह मंत्री अमित शाह की कोविड-19 जांच नहीं की गई है।
विज्ञापन
#COVID19 test of Home Minister Amit Shah has not been conducted so far: Ministry of Home Affairs (MHA) Official https://t.co/8UaeUtNgBp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 9, 2020
गौरतलब है कि पिछले रविवार उन्होंने ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। गृह मंत्री ने कहा था, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।'
गृह मंत्री के संक्रमित होने के बाद कैबिनेट में कई मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलावर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।'
दूसरी तरफ, गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मद्देनजर सभी मंत्रियों को आइसोलेशन में जाकर कोरोना की जांच करानी होगी। अमित शाह ने भी अस्पताल में भर्ती होने से पहले उनके संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेशन में जाएं और अपना टेस्ट कराने की सलाह दी थी।