फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah says PM has completed all impossible-looking tasks

Amit Shah: बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी असंभव कामों को किया संभव; शाह बोले- तीसरा कार्यकाल है तय

Thu, 14 Mar 2024 10:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Mar 2024 10:19 PM IST
सार

संबोधन में अमित शाह ने भाजपा के 2014 के घोषणापत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी थी। तब भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अधूरे पड़े कई ऐसे कामों को शामिल किया था जो बीते 50 सालों से लंबित थे।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah says PM has completed all impossible-looking tasks
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के बड़े फैसलों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी असंभव दिखने वाले कामों को पूरा किया है। फिर चाहें वह जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना हो या वन रैंक वन पेंशन लागू करना हो।

विज्ञापन


गुजरात सरकार के एक कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए शाह ने पीएम मोदी के कार्यकाल को लेकर यह टिप्पणी की। उन्होंने इस दौरान अहमदाबाद और गांधीनगर जिलों में 3,012 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की अपेक्षा ये सभी काम समय पर पूरे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच सालों में मैंने जिन परियोजनाओं के लिए भूमिपूजन किया, उनमें से 91 फीसदी काम पूरे हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली से अपने वर्चुअल संबोधन में उन्होंने कहा कि यह भाजपा के काम करने का तरीका है। 
विज्ञापन

  
अपने संबोधन में अमित शाह ने भाजपा के 2014 के घोषणापत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी थी। तब भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अधूरे पड़े कई ऐसे कामों को शामिल किया था जो बीते 50 सालों से लंबित थे। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के हमारे वादे पर विपक्ष हम पर हंसता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री ने हाल ही में भगवान की 'प्राण प्रतिष्ठा' करने के बाद सबके लिए राम मंदिर के दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में ऐसे सभी कामों को पूरा किया है, जो सबको असंभव दिखते थे। फिर चाहें वो कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना हो या वन रैंक वन पेंशन लागू करना हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की कई अन्य उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन, गरीबों के लिए 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण, चार करोड़ नागरिकों को घरों का आवंटन, 10 करोड़ घरों को गैस कनेक्शन और 14 करोड़ नागरिकों को नल का पानी कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज मैं कही भी जाता हूं वहां जनता के मन को देखकर यह साफ हो जाता है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed