{"_id":"61aa5ebb8a1e3016547bdc42","slug":"home-minister-amit-shah-said-national-level-coordination-needed-to-check-smuggling-of-fake-currency-arms-narcotics","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद: गृह मंत्री शाह ने कहा- जाली नोट, हथियार, नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर करना होगा काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संवाद: गृह मंत्री शाह ने कहा- जाली नोट, हथियार, नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर करना होगा काम
Fri, 03 Dec 2021 11:45 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:45 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पुलिस बलों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों ने पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदल दिया है और हमें इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के 2020 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित किया। यहां उन्होंने अधिकारियों से देश की आंतरिक सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जाली नोटों के प्रचलन और नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए संविधान की भावना का सम्मान करते हुए और राज्यों के अधिकारों में हस्तक्षेप किए बिना राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संविधान ने 30 से 35 साल तक देश की सेवा करने के लिए आप पर भरोसा किया है और आपको निडर होकर संविधान की भावना को जमीनी स्तर पर लाने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि जो स्टैंड लेते हैं वे बदलाव के सामाजिक एजेंट बन जाते हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य ने पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदल दिया है और हमें इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।