{"_id":"631d95213067fc28613463fd","slug":"home-minister-amit-shah-gujarat-visit-unveil-the-statue-of-lord-hanuman-in-somnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, सोमनाथ में भगवान हनुमान की मूर्ति का किया अनावरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, सोमनाथ में भगवान हनुमान की मूर्ति का किया अनावरण
Sun, 11 Sep 2022 09:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Sep 2022 09:12 PM IST
सार
कार्यक्रम के मुताबिक, शाह अमरेली के बाद सोमनाथ जिले में जाएंगे, जहां वह सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह भगवान हनुमान की 16 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुजरात दौरे पर हैं। यहां के अमरेली में शाह ने जला सहकारिता सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। गृहमंत्री ने सोमनाथ में भगवान हनुमान की 16 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में पार्टियों ने राज्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम के मुताबिक, शाह अमरेली के बाद सोमनाथ जिले में जाएंगे, जहां वह सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह भगवान हनुमान की 16 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। इसके अलावा वह अरब सागर के तट के समीप ‘मारुती हाट’ नामक 262 दुकानों का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
#WATCH गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/em8oGgUzoA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2022
पैक्स को लेकर शाह ने की बड़ी बात
- इस बीच केंद्र सरकार ने प्राथमिक कृषि साख सोसाइटी (पैक्स) को बहुउद्देश्यीय बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए आदर्श उपसंहिता भी तैयार है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सात सहकारी संस्थाओं की वार्षिक आम बैठक में कहा कि सरकार बीज संवर्धन और मार्केटिंग के साथ-साथ जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए एक बहु-राज्य सहकारी समिति बनाने की भी योजना बना रही है।
- उन्होंने कहा कि सेवा सहकारी मंडली (पैक्स) को मार्केटिंग, गोदामों, गोबर गैस बनाने, बिजली बिल संग्रह, गैस वितरण एजेंसियों के लिए सुविधा, नल से जल योजना आदि सुविधाओं के साथ बहुउद्देशीय बनाया जाएगा। इस बहुउद्देशीय मंडली के लिए मॉडल उपसंहिता तैयार है। यह आपको सितंबर के अंत से पहले भेज दी जाएगी। हमारा मकसद अगले पांच वर्षों में पैक्स की संख्या मौजूदा 65,000 से बढ़ाकर तीन लाख करना है। प्रत्येक पंचायत के लिए एक पैक्स होगा।
बीमा कानून में बदलाव करने की तैयारी में सरकार
- इस बीच देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों की बीमा की सुविधा तक पहुंच को बढ़ाने के लिए वित्त मंत्रालय बीमा कंपनी शुरू करने के लिए आवश्यक न्यूनतम पूंजी को कम करने पर विचार कर रहा है। 2019-20 में भारत में बीमा की पहुंच 3.76 प्रतिशत से 2020-21 में बढ़कर 4.20 प्रतिशत हो चुकी है। इस बढ़त को वर्ष के दौरान बीमा प्रीमियम के जीडीपी के प्रतिशत के रूप में मापा गया है। कोविड-19 के प्रकोप के कारण लोगों में बीमा के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।
- सरकारी सूत्र के अनुसार, बीमा क्षेत्र में विस्तार के लिए मंत्रालय बीमा अधिनियम, 1938 की व्यापक समीक्षा कर रहा है। अभी बीमा व्यवसाय स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये की न्यूनतम पूंजी आवश्यकता होती है। सूत्रों के अनुसार मंत्रालय इस पूंजी को कम करने के प्रावधानों पर विचार कर रहा है। पूंजी बाध्यता की शर्त को आसान करने से बैंकिंग क्षेत्र में बीमा क्षेत्र में कंपनियों का प्रवेश सहज हो जाएगा। इससे ऐसी कंपनियां भी बीमा क्षेत्र में प्रवेश कर पाएंगी जो माइक्रो इंश्योरेंस, कृषि बीमा या क्षेत्र आधारित बीमा उद्देश्यों के साथ काम पर पाएंगी।