{"_id":"67640d0af633c1de8009a66b","slug":"home-minister-amit-shah-go-to-siliguri-tonight-will-attend-ssb-program-tomorrow-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: आज रात सिलीगुड़ी जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, कल एसएसबी के कार्यक्रम में होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: आज रात सिलीगुड़ी जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, कल एसएसबी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Thu, 19 Dec 2024 05:39 PM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 19 Dec 2024 05:39 PM IST
सार
एसएसबी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात सिलीगुड़ी पहुंचेंगे। यहां वे कल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 61वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार रात को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचेंगे। वे शुक्रवार को एसएसबी के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और कल शाम को ही दिल्ली लौट जाएंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गुरुवार रात 10.15 बजे बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। गौरतलब है कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का 61वां स्थापना दिवस शुक्रवार को रानीडांगा स्थित सिलीगुड़ी फ्रंटियर (एफटीआर) मुख्यालय में मनाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह सुबह 10.55 बजे परेड स्थल, एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय सिलीगुड़ी पहुंचेंगे। इस दौरान वे एसएसबी रेजिंग डे और बॉर्डर डिफेंस फोर्स रेसिडेंस, आईसीपी पेट्रापोल का उद्घाटन करेंगे। दोपहर बाद 2 बजे एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय में क्षेत्र मूल्यांकन रजिस्टर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवानाा होंगे।
गौरतलब है कि एसएसबी के सिलीगुड़ी फ्रंटियर मुख्यालय, रानीडांगा में स्थापना दिवस से पहले बुधवार को डीजी परेड का आयोजन किया गया। एसएसबी के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद मौजूद रहे। इस दिन परेड के जरिए एसएसबी के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद को सलामी दी गई। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
इस दौरान महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि इस वर्ष 20 दिसंबर को स्थापना दिवस कार्यक्रम एसएसबी के सिलीगुड़ी फ्रंटियर मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एसएसबी देश की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।