फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah flags off battery operated Eco friendly buses in Gujarat

गुजरात: गृहमंत्री अमित शाह ने किया बैटरी से चलने वाली बसों का उद्धाटन

Thu, 29 Aug 2019 10:58 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah flags off battery operated Eco friendly buses in Gujarat
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में बैटरी से चलने वाली पर्यावरण हितैषी बसों का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण अभियान में भी शिरकत की।

विज्ञापन

 

महिलाओं से प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील 

गृहमंत्री ने महिलाओं से अपील की कि वे प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल नहीं करें और खरीदारी के लिए कपड़े के थैले साथ लेकर जाएं। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार पर्यावरण को बचाने की कोशिश के तहत एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के उत्पादन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत का संकल्प लिया है, लेकिन प्लास्टिक इस संकल्प को साकार करने की दिशा में सबसे बड़ी बाधा है। शाह ने यहां जनसभा में कहा, "इसलिए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में नागरिकों से अपील की कि वे दो अक्तूबर (महात्मा गांधी की जयंती) से प्लास्टिक के खिलाफ आंदोलन आरंभ करें।"


उन्होंने कहा, "मैं सभी महिलाओं से अपील करता हूं कि वे खरीदारी करते हुए प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग नहीं करें। इसके बजाए वे कपड़े का एक थैला रख सकती हैं, जो 10 साल चलेगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed