फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah Birthday today Pm modi and other leaders congratulated him

Amit Shah Birthday: गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Sat, 22 Oct 2022 03:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Oct 2022 03:17 PM IST
सार

पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, भारत के गृहमंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह हमारे देश की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah Birthday today Pm modi and other leaders congratulated him
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर/ अमित शाह

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 22 अक्तूबर 1964 को हुआ था। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, भारत के गृहमंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं और वह हमारे देश की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। हर दायित्व को बड़ी कुशलता से निभाने में वे सिद्धहस्त हैं। भारत की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे बड़ी कर्मठता से काम कर रहे हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रसेवा में पूरे मनोयोग से समर्पित, कुशल संगठक व ऊर्जावान वक्ता, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं जीवन में अनवरत ऊर्जा प्रवाह की कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी शाह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, भारत वर्ष को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए पीएम मोदी के साथ निष्ठापूर्वक काम कर रहे,  गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, ऊर्जावान रहकर सदैव देशसेवा करते रहें। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, परिश्रम, कर्मठता और सेवाभाव से भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाते, देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी, देशहित और राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी, हमारे मजबूत गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed