फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home minister Amit Shah Attacked opposition in parliament Answered on Manipur Violence

Manipur: 'हिंसा की खबरें आते ही पीएम ने रात के चार बजे मुझे कॉल किया', विपक्ष के आरोपों पर अमित शाह का जवाब

Thu, 10 Aug 2023 04:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 10 Aug 2023 04:36 AM IST
सार

शाह ने सदन में कहा कि मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं, प्रधानमंत्री ने हिंसा की खबरें देखते ही मुझे रात में चार बजे और अगली सुबह साढ़े छह फोन किया। और विपक्ष कहता है कि मोदी जी को बिल्कुल चिंता नहीं है। हमने तीन दिन तक लगातार काम किया।

विज्ञापन
Home minister Amit Shah Attacked opposition in parliament Answered on Manipur Violence
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

ससंद में पिछले दो दिनों से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन गृहमंत्री ने मणिपुर मुद्दे पर भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मई की शुरुआत में हिंसा भड़कने के बाद से स्थिति पर करीब से नजर है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कामों को गिनाया 
शाह ने सदन में कहा कि मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं, प्रधानमंत्री ने हिंसा की खबरें देखते ही मुझे रात में चार बजे और अगली सुबह साढ़े छह फोन किया। और विपक्ष कहता है कि मोदी जी को बिल्कुल चिंता नहीं है। हमने तीन दिन तक लगातार काम किया। 16 वीडियो कॉन्फ्रेंस की। 36,000 सीएपीएफ कर्मियों को तुरंत राज्य में भेजा। वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल किया। मुख्य सचिव और डीजीपी को बदल दिया। सूरत से नये सलाहकार को भेजा। सब कुछ चार मई को ही किया गया। हिंसा शुरू होने के चौबीस घंटों के अंदर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

विपक्ष की दलीलों पर दिया यह जवाब
अमित शाह ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की विपक्ष की दलीलों को हिंसा पर राजनीति बताकर खारिज कर दिया। विपक्ष कहता है कि हमने अनुच्छेद 356 लागू क्यों नहीं किया। 356 तब लागू किया जाता है, जब प्रदेश में उथल-पुथल के दौरान राज्य सरकार सहयोग नहीं करती। राज्य हमारे सभी फैसलों का सम्मान करता है। सीएम एन बीरेन सिंह को इसलिए बदला जाता है, जब सीएम सहयोग नहीं करते लेकिन यह सीएम सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed