फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home minister amit shah and bjp working president jp nadda tweeted their homage to sushma swaraj

गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी

Wed, 07 Aug 2019 03:06 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर इजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर इजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 07 Aug 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
home minister amit shah and bjp working president jp nadda tweeted their homage to sushma swaraj
सुषमा स्वराज - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ पार्टी नेता सुषमा स्वराज के निधन को भाजपा और भारतीय राजनीति के लिये अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि विदेश मंत्री सहित विभिन्न पदों पर काम करते हुए उन्होंने देश का मान बढ़ाया।

विज्ञापन


शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ सुषमा स्वराज का निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’ उन्होंने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री, भाजपा की वरिष्ठ नेता और संसदीय बोर्ड की सदस्य सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से मन अत्यंत दुखी है। उन्होंने एक प्रखर वक्ता, एक आदर्श कार्यकर्ता, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और एक कर्मठ मंत्री जैसे विभिन्न रूपों में भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति प्रदान करे। सुषमा स्वराज को उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के बाद शाह ने संवाददाताओं से कहा कि विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया और उनके निधन से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसका भरना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उनका असामयिक निधन न केवल भाजपा बल्कि पूरी राजनीति के लिये बड़ी क्षति है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि सुषमा स्वराज सम्पूर्ण राजनीति में उज्ज्वल सितारे के रूप में चमकती रहीं और उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया, चाहे वह दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में हो, लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में या अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पहली राजग सरकार और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में हो ।


उन्होंने कहा कि देश उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा। वहीं, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट किया कि हमारी वरिष्ठ नेत्री सुषमा जी के आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य शोकाकुल और स्तब्ध है। भाजपा के सभी कार्यक्रम आज स्थगित कर दिए गए। गौरतलब है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed