{"_id":"56f1b1ae4f1c1b1605f14d87","slug":"home-min-rajnath-singh-said-assam-rifles-will-not-remove-from-india-myanmar-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत-म्यांमार सीमा से असम राइफल्स को हटाने का फैसला नहीं'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'भारत-म्यांमार सीमा से असम राइफल्स को हटाने का फैसला नहीं'
एजेंसी/ शिलांग
Updated Wed, 23 Mar 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारत-म्यांमार सीमा से असम राइफल्स को हटाकर किसी अन्य अर्द्धसैनिक बल को तैनात करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
असम राइफल्स के 181वें स्थापन दिवस पर आयोजित सैनिक सम्मेलन में भाग लेने आए गृह मंत्री ने कहा कि इस संबंध में अगर कोई फैसला लिया जाता है तो जरूर जानकारी दी जाएगी। खबरें आ रही थीं कि भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी असम राइफल्स से लेकर आईटीबीपी को दी जा सकती है।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम से लगी म्यांमार सीमा 1643 किमी लंबी है। मालूम हो कि असम राइफल्स की स्थापना 1935 में हुई थी।