फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Holi Special Train: East Central Railway announced to run 42 new special trains, know the names of trains

Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इन ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म टिकट, देखें होली स्पेशल ट्रेनों की सूची

Thu, 23 Feb 2023 09:11 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 23 Feb 2023 09:11 PM IST
सार

उत्तर रेलवे की तरफ से आनंद विहार टर्मिनल-पटना के बीच गति शक्ति एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं पूर्व मध्य रेल ने पहले 18 जोड़ी स्पेशल ट्रेन और गुरुवार को 6 और नई स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है।

विज्ञापन
Holi Special Train: East Central Railway announced to run 42 new special trains, know the names of trains
स्पेशल ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस कड़ी में उत्तर रेलवे की तरफ से आनंद विहार टर्मिनल-पटना के बीच गति शक्ति एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन वाया कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय व दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। वहीं पूर्व मध्य रेल ने पहले 18 जोड़ी स्पेशल ट्रेन और गुरुवार को 6 और नई स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है।   
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02250/02249 आनंद विहार-पटना के बीच चलेगी। इस ट्रेन के लिए आरक्षित टिकट लेने की सुविधा भी रेलवे ने शुरू कर दी है। ट्रेन संख्या 02250 आनंद विहार टर्मिनल-पटना गति शक्ति एसी सुपरफास्ट चार मार्च को रात के 11:15 बजे पटना के लिए चलेगी और अगले दिन शाम 4:40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02249 पटना-आनंद विहार टर्मिनल गति पांच मार्च को पटना से शाम 6:45 बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 11:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वातानुकूलित 3 टीयर श्रेणी के डिब्बों वाली यह ट्रेन होगी।
विज्ञापन


रेलवे ने एक अन्य निर्णय में ट्रेन संख्या 09603/09604 जयपुर-लोहारू स्पेशल ट्रेन का अस्थाई तौर पर बठिंडा तक यात्रा विस्तार दिया है। 25 फरवरी से 5 मार्च तक यह ट्रेन जयपुर-बठिंडा-जयपुर के बीच चलेगी। विस्तार दिए गए मार्ग पर यह ट्रेन रामपुर बेरी, सादुलपुर जंक्शन, सिधमुख, अनूपशहर, तहसील भादरा, गोगामेड़ी, नोहर, ऐलनाबाद, टीबी, हनुमानगढ़ टाउन, हनुमानगढ़ जंक्शन, संगरिया, मड़ी डबवाली व संगत स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यात्रियों की परेशानी भी बढ़ने वाली है। फिरोजपुर रेल मंडल में निर्माण कार्य की वजह से रेलवे ने कई ट्रेन को निरस्त रखने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 0463 व 04638 फिरोजपुर कैंट-जालंधर सिटी-फिरोजपुर कैंट 26 फरवरी को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04170-04169 फिरोजपुर कैंट-जालंधर सिटी-फिरोजपुर कैंट स्पेशल, ट्रेन संख्या 04598-04597 जालंधर सिटी-होशियारपुर-जालंधर सिटी स्पेशल भी 26 फरवरी को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04634 फिरोजपुर कैंट-जालंधर सिटी व ट्रेन संख्या 06965 जालंधर सिटी-फिरोजपुर कैंट डेमू स्पेशल 26 फरवरी को सुलतानपुर लोधी से संचालित होगी।
 

Holi Special Train: East Central Railway announced to run 42 new special trains, know the names of trains
शिमला पहुंची स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला


पूर्व मध्य रेलवे ने गुरुवार को इन नए स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की 
गाड़ी सं. 02191/02192  जबलपुर-दानापुर-जबलपुर होली सुपरफास्ट स्पेशल    
गाड़ी सं. 02155/02156  रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमालपति होली सुपरफास्ट स्पेशल  
गाड़ी सं. 09817/09818  कोटा-दानापुर-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल
गाड़ी सं. 01123/01124  पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल
गाड़ी सं. 01043/01044  लोकमान्य तिलक -समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट स्पेशल
गाड़ी सं. 09011/09012 वलसाड-मालदा टाउन-वलसाड स्पेशल
02250/02249 आनन्द विहार टर्मिनल-पटना के बीच चलेगी होली स्पेशल रेलगाड़ी (कुल 02 फेरे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed