फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Holi 2024 President Draupadi Murmu PM Narendra Modi wishes Happy Holi Know all wishes by political leaders

Holi 2024: राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दीं रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने कही यह बात

Sun, 24 Mar 2024 05:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 24 Mar 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Holi 2024 President Draupadi Murmu PM Narendra Modi wishes Happy Holi Know all wishes by political leaders
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

देश में सोमवार को होली मनाई जाएगी, जबकि कुछ हिस्सों में मंगलवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने होली की पूर्वसंध्या पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। वहीं, पीएम मोदी ने सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह की कामना की।

विज्ञापन


पहले जानते हैं राष्ट्रपति ने क्या कहा...
राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि यह त्योहार हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है। होली एक जीवंत और आनंद का त्योहार है, जो हमारे जीवन में आशा और उत्साह भरता है। होली के विभिन्न रंग हमारे देश की विविधता का प्रतीक हैं। यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावनाओं को बढ़ावा देता है। यह त्योहार हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार हर किसी के जीवन में खुशियां लाए और हम सभी को नए उत्साह के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे। होली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा...
इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।'


उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी होली की शुभकामनाएं दीं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को होली के त्योहार को संबंधों को मजबूत करने, पुराने शिकवे शिकायत को दूर करने और नए व जीवंत अवसरों को अपनाने का अवसर बताया। रंगों के त्योहार की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में धनखड़ ने कहा कि होली हमारे संबंधों को फिर से जीवंत करने और वसंत के आगमन का स्वागत करने में एक अहम भूमिका निभाती है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह जीवन के उत्सव और प्रकृति की प्रचुरता का प्रतीक है। होली हमारे संबंधों को मजबूत करने, पुरानी शिकायतों को दूर करने और नए व जीवंत अवसरों को अपनाने का एक अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed