देशभर में होली का उल्लास, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों को दीं शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में आज धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि "रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए।" केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं।
रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए। pic.twitter.com/xfrfdNaduX
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) March 10, 2020
पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली की बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि "होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।" प्रियंका गांधी ने भी लोगों की होली की शुभकामनाएं दी हैं।
Wishing everyone a #HappyHoli! The festival of colours, Holi is a celebration of spring and fraternity in our society. May it bring peace, joy and prosperity to everyone’s life.
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 10, 2020
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘इस होली पर, हम अपने समाज को एक साथ रखने वाले मेलजोल और सौहार्द के बंधन को मजबूत करने का प्रयास करें। यह त्योहार उन बाधाओं को खत्म करता है जो हमें विभाजित करते हैं और समृद्धि, शांति, प्रगति, सद्भाव तथा खुशी साझा करने के लिए हमें एकजुट करता हैं।’