{"_id":"57fe495e4f1c1b266c28e85a","slug":"hm-rajnath-singh-meeting-with-officers-at-his-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ ने जम्मू कश्मीर समेत देश के सुरक्षा हालातों का लिया जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजनाथ ने जम्मू कश्मीर समेत देश के सुरक्षा हालातों का लिया जायजा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जम्मू कश्मीर समेत देश के अन्य भागों में सुरक्षा हालातों का जायजा लिया। उन्होंने रक्षा मंत्री मनोहर परिकर और एनएसए अजित डोभाल समेत कई उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।
घंटे भर चली बैठक में जम्मू कश्मीर के हालातों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। घाटी के पंपोर में सेना और आतंकवादियों के बीच 56 घंटे चली मुठभेड़ को लेकर भी अधिकारियों ने गृह और रक्षा मंत्री को जानकारी दी। साथ ही भारत पाक सीमा और नियंत्रण रेखा के बारे में भी जानकारी ली गई। घुसपैठ रोकने के लिए उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की गई।
उच्च सुरक्षा अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के अलावा देश के अन्य भागों की स्थितियों के बारे में भी गृह मंत्री को जानकारी दी। साथ ही त्योहारों के सीजन में शांति बनाए रखने के लिए उठाए गये कदमों के बारे में भी बताया गया। गृह मंत्रालय पहले ही आतंकवादियों के नापाक इरादों को लेकर राज्यों को अलर्ट कर चुका है। राज्यों को संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के लिए कहा गया है।