गृहमंत्री शाह ने सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा
‘सरदार पोस्ट’ पर हमारे वीर सैनिकों की यह शौर्य गाथा हर भारतीय को गौरवान्वित करती है।
आज @crpfindia के मुख्यालय में ‘सरदार पोस्ट’ पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।विज्ञापन
यह राष्ट्र सदैव उनके बलिदान का ऋणी रहेगा। pic.twitter.com/NEiOivLwTx— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2019
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तीन लाख से ज्यादा जवान हैं और आंतरिक सुरक्षा संबंधी व नक्सल विरोधी अभियानों में यह अग्रणी बल है। अमित शाह ने लिखा, सीआरपीएफ के जवान हर परिस्थिति में हमारे देश की रक्षा कर हमेशा अपने आदर्श वाक्य ‘सेवा और निष्ठा’ पर खरा उतरते हैं। मैं सीआरपीएफ जवानों के साहस और वीरता व उनके परिवारों को सलाम करता हूं।