फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   history-sheeter' wife Sensational chargs, the police entered the house and raped

इनामी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी का सनसनीखेज आरोप, पुलिस वालों ने घर में घुसकर किया रेप

Tue, 18 Oct 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मंडी धनौरा (अमरोहा)
अमर उजाला ब्यूरो/ मंडी धनौरा (अमरोहा) Updated Tue, 18 Oct 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
history-sheeter' wife Sensational chargs, the police entered the house and raped
थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में स्थित पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड पर हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के आरोपों को पूरी तरह झूठ बता रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस दबिश देने गई थी, जिस पर महिला ने झूठा आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी सोमवार की सुबह सरकारी अस्पताल पहुंची और अपने साथ पुलिसकर्मियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। जानकारी होने पर मीडियाकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। महिला का आरोप था कि रविवार की मध्य रात्रि शेरपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबिल व एक होमगार्ड उसके घर में घुस आए। उस समय पति घर पर मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने डरते-डरते घटना की जानकारी अपनी जेठानी को दी। अस्पताल वालों ने उसे मेडिकल कराने के लिए थाने जाने की सलाह दी। दूसरी ओर थाना पुलिस महिला के आरोपों को बेबुनियाद बता रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धनौरा, अशोक सोलंकी से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सिपाही व होमगार्ड पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का पति थाने में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट, चोरी आदि के दर्जनों मुकदमे हैं। बीती 19 अगस्त को उसे जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर आ गया था। रात जानकारी मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर अपने घर पर है। तो एक मामले में पुलिस उसके यहां दबिश देने गई थी। अपने पति को बचाने के लिए महिला झूठा आरोप लगा रही है। महिला को थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed