फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Historic record of power consumption is due to the heat in Maharashtra

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी, बिजली खपत का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Tue, 29 May 2018 09:43 AM IST
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई Updated Tue, 29 May 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Historic record of power consumption is due to the heat in Maharashtra

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के चलते बिजली खपत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना है। बीते शनिवार को महाराष्ट्र में बिजली की मांग 23 हजार 987 मेगावाट तक पहुंच गई। बिजली मांग के मामले में यह अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड है। हालांकि भारी मांग के बावजूद कटौती नहीं करनी पड़ी लेकिन, जितनी बिजली महाराष्ट्र से हरियाणा को दी जाती है तकरीबन उतनी ही बिजली महाराष्ट्र वापस भी ले रही है।

विज्ञापन


देश में बिजली की सर्वाधिक खपत महाराष्ट्र में होती है। इसलिए इस मामले में महाराष्ट्र देश में पहले क्रमांक पर है। महाराष्ट्र ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अरविंद सिंह ने अमर उजाला को बताया कि इसके पहले बीते 23 अप्रैल को मुंबई को छोड़ कर राज्य में 20 हजार 340 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई थी।
विज्ञापन


परन्तु पिछले कुछ दिनों में बढ़ी गर्मी के चलते बिजली की ज्यादा मांग बढ़ी है। इसलिए यह आंकड़ा अब 23,987 मेगावाट तक पहुंच गया है, जिससे 23 अप्रैल की तुलना में बिजली की खपत 400 मेगावॉट अधिक हो गई है। अगर अकेले मुंबई की बात करें तो यहां 3241 मेगावॉट की खपत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा को बिजली देकर वापस भी ले रहा है महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बिजली की खपत बढ़ने के बावजूद अदला-बदली के तहत महाराष्ट्र से हरियाणा को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए 300 मेगावॉट बिजली दी जा रही है। वहीं, हरियाणा शाम के समय हरियाणा से महाराष्ट्र को 250 मेगावाट बिजली वापस मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed