फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Historic buildings will be illuminated in blue in India on International Childrens Day

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर भारत में नीले रंग में जगमगाएंगी ऐतिहासिक इमारतें

Sun, 15 Nov 2020 04:37 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 15 Nov 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Historic buildings will be illuminated in blue in India on International Childrens Day
UNICEF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने बाल अधिकारों की पैरवी और बच्चों के जीवन में कोरोना महामारी से पड़े प्रभाव को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। इसने कहा कि ‘गो ब्लू अभियान’ के तहत महत्वपूर्ण स्मारकों को नीली रोशनी से सजाया जाएगा। 

विज्ञापन


यूनीसेफ ने कहा कि बाल अधिकारों के साथ एकजुटता दर्शाने और बच्चों के जीवन पर कोविड-19 के प्रभाव के तहत यह अभियान चलाया गया है। इसके अनुसार, आगामी 20 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर भारत में राष्ट्रपति भवन, कुतुब मीनार समेत कई अन्य ऐतिहासिक इमारतें भी नीले रंग में जगमाएंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना महामारी ने दुनिया भर के बच्चों को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है। लॉकडाउन की वजह से जहां बच्चों की जीविका पर असर हुआ है वहीं उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं को भी सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि चीन के वुहान शहर से इसी साल की शुरुआत में फैली इस महामारी ने पूरी दुनिया में भारी तबाही मचाई। वैश्विक महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था के साथ ही जान-माल को भी भारी नुकसान हुआ है। विश्व भर में अब तक पांच करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 13 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed