फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hindustan unilever limited hikes prices of soaps and detergents by 17 percent

जेब पर झटका: एचयूएल ने साबुन और डिटर्जेंट के दामों में किया इजाफा, जानिए कितने प्रतिशत हुई बढ़ोतरी

Thu, 17 Mar 2022 08:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 17 Mar 2022 08:51 PM IST
सार

हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड ने एक बार फिर डिटर्जेंट और साबुन की कीमतें बढ़ा दी हैं। इन उत्पादों की कीमत में अधिकतम 17 प्रतिशत तक हुई है। एचयूएल ने पिछले 6 महीने में हर माह अपने उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
hindustan unilever limited hikes prices of soaps and detergents by 17 percent
एचयूएल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिनों-दिन बढ़ती महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोलियम पदार्थों के अलावा खाद्य पदार्थों की कीमतो में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। वहीं अब आम आदमी की जेब को एक और झटका लगा है। फास्ट मूविंग कंज़्यूमर गुड्स सेक्टर की दिग्गज कपंनी हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड ने एक बार फिर डिटर्जेंट और साबुन की कीमतें बढ़ा दी हैं। इन उत्पादों की कीमत में अधिकतम 17 प्रतिशत तक हुई है। एचयूएल ने पिछले 6 महीने में हर माह अपने उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी की है। इस काल में कीमतें लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं। 

विज्ञापन


हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि कीमतों में जो बढ़ोतरी की जा रही है उसका कारण कच्चे माल की कीमतों का बढ़ जाना है। कच्चे माल की कीमतों में उछाल आने से लागत में तेज बढ़ोतरी हो गई है। 
विज्ञापन


चाय और कॉफी पर भी बढ़े थे दाम

इससे पहले इसी हफ्ते में अपने कई उत्पादों के दाम बढाए हैं। 14 मार्च को एचयूएल ने चाय और कॉफी के उत्पादों की कीमतों में 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी। इसमें ब्रू कॉफी की कीमत में 3 से 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। साथ ही इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम में 7 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई थी। ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमत में भी 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। ताजमहल चाय की कीमत में 3.7 प्रतिशत से लेकर 5.8 प्रतिशत तक की बढ़त की गई है। ब्रुक बॉन्ड की सभी तरह की चाय की कीमत 1.5 प्रतिशत से लेकर 14 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। 14 मार्च को कीमतों में बढ़ोतरी के बाद हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के अधिकारियों ने कहा था कि बढ़ती लागत के कारण कीमतें बढ़ाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैगी के दामों में भी हुई बढ़ोतरी

 वहीं मैगी के शौकीनों को भी नेस्ले इंडिया ने झटका दिया है। मैगी कीमतों में 16 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। अब 70 ग्राम वाला मैगी का पैकेट 12 की जगह 14 रुपये का मिलेगा। 


पहले भी एचयूएल ने बढाए हैं दाम

 2021 सितबंर से ही ये कंपनी अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। फरवरी 2022 में लक्स रेक्सोना, पॉन्ड्स, सर्फ एक्सेल, विमबार की कीमतों में 3 से 10 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ था। जनवरी 2022 में व्हील डिटर्जेंट की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। नवंबर 2021 में व्हील डिटर्जेंट, रिन बार और लक्स साबुन मल्टीपैक महंगे किये गये थे। सितंबर में भी व्हील डिटर्जेंट, रिन डिटर्जेंट, सर्फ एक्सेल और लक्स साबुन मल्टीपैक की कीमतें बढ़ी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed