फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindu Youth Vahini recieved 5000 applications daily

हिंदू युवा वाहिनी का क्रेज, रोज मिल रहे 5000 आवेदन

Mon, 03 Apr 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 03 Apr 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
 Hindu Youth Vahini recieved 5000 applications daily

भाजपा के हिंदुत्ववादी चेहरा योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद 2002 में बनाए गए उनके हिंदुत्तववादी संगठन में आवेदनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। गोरखपुर में हिंदू युवा वाहिनी के मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक औसतन हर रोज लगभग 5000 आवेदन संगठन को मिल रहे हैं।

विज्ञापन


यही वजह है कि पिछले वक्त में जिस संगठन में सदस्यता के लिए कोई नियम नहीं थे, उसने नए सदस्यों को संगठन में शामिल करने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं।

इससे पहले सामाजिक संगठन हिंदू युवा वाहिनी को हर महीने महज 500 से 1000 आवेदन मिलते थे। एक सर्कुलर के जरिए नई गाइडलाइंस शुक्रवार को संगठन की तरफ से जारी कर दी गई हैं।

विज्ञापन

नए सदस्यों के शामिल होने की है ये प्रक्रिया

 Hindu Youth Vahini recieved 5000 applications daily

हिंदू युवा वाहिनी के राज्य कार्यालय प्रभारी पी के माल कहते हैं कि नई गाईलाइंस के मुताबिक नए सदस्यों को संगठन में शामिल करने के लिए एक साल की छंटनी प्रक्रिया है। जिसमें आवेदक के वैकग्रांउड के बारे में जानकारी इकट्ठा कर उसका वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

इस दौरान ये भी देखा जाएगा कि उक्त आवदेक का पिछले समय में किस राजनीतिक पार्टी की तरफ झुकाव रहा है। सर्कुलर को सभी जिलों के कार्यालयों और प्रभागीय इकाईयों में भेज दिया गया है।

इसके साथ ही इन यूनिट्स को चेतावनी भी दी गई है कि वो किसी नए व्यक्ति को सदस्य बनाने से पहले पूरी सावधानी का ख्याल रखा जाए। हिंदू युवा वाहिनी में फिलहाल कोई महिला सदस्य नहीं है।

ऑनलाइन ही स्वीकार किए जा रहे हैं आवेदन

 Hindu Youth Vahini recieved 5000 applications daily

सर्कुलर के मुताबिक कई नए लोग संगठन को बदनाम करने के लिए हिंदू युवा वाहिनी की सदस्यता लेना चाहते हैं जिस वजह नई आवेदन अच्छी तरह से चेक किए जाएं। संगठन में किसी भी नए सदस्य को छह महीने तक एक आम सदस्य के रूप में काम करना होगा। जिसके बाद ही उसे कोई पद दिया जाएगा।

अभी तक हिंदू युवा वाहिनी की सदस्यता हासिल करने के लिए 11 रुपये का आवेदन शुल्क अदा करना होता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया को फ्री कर दिया गया है। हालांकि अब आवेदन सिर्फ ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही स्वीकार किए जा रहे हैं।

माल ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि पहले 500 से 1000 लोगों के आवेदन आते थे लेकिन 19 मार्च को महंतजी (योगी आदित्यनाथ) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, हमें फोन समेत हर दिन 5000 आवदेन हर रोज मिल रहे हैं। माल ने ये भी दावा किया कि अन्य राज्यों, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और उड़ीसा में भी आवेदन मिल रहे हैं। हिंदू युवा वाहिनी के अभी 2 लाख सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed