फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindu's selling properties, but buyers are not Hindus

प्रॉपर्टी हिंदू बेच रहे, लेकिन खरीदार हिंदू नहीं

Fri, 17 Jun 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
Hindu's selling properties, but buyers are not Hindus
कैराना गांव

कैराना पलायन मामले पर आक्रामक रुख अख्तियार कर चुकी भारतीय जनता पार्टी कैराना में प्रॉपर्टी की खरीद बेच को आधार मानकर जांच रिपोर्ट रखेगी। भाजपा विधानमंडल दल के नेता की अगुवाई में तैयार हुई जांच रिपोर्ट में कैराना और कांधला से पलायन को सच माना गया है। इसके पीछे बड़ा तर्क यह दिया गया है कि उस जगह पर अब हिंदू रहने तक को तैयार नहीं है। यही कारण है कि बिकने की बांट जोह रही संपत्तियां औने-पौने दाम पर होने के बाद भी हिंदू खरीदार नहीं है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में कानून व्यवस्था को कारण बताया गया है। मगर, कानून व्यवस्था के बिगड़ने का बड़ा कारण अपराधियों का एक वर्ग से होना ही है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो देश की सियासत में उथल-पुथल मचा रहे कैराना पलायन प्रकरण पर भाजपा की जांच रिपोर्ट में सीधे तौर पर तो सांप्रदायिकता की बात तो नहीं है। मगर, सस्ती संपत्तियों के भी हिंदू खरीदार नहीं होने का तर्क देकर इशारा उसी ओर किया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में वहां के हालात खराब बताए गए हैं और ऐसे माहौल में पलायन बढ़ने की आशंका भी जाहिर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासनिक मशीनरी सत्ता के दबाव में है और यहीं कारण है कि हालात को सियासी रंग देने की कोशिश हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांप्रदायिकता से मुस्लिम ध्रुवीकरण की आशंका 

Hindu's selling properties, but buyers are not Hindus

दो अलग-अलग समुदायों में विवाद होने पर एक समुदाय को मिल रही पुलिस की शह के चलते हालात बदतर हुए। रिपोर्ट में बंद कमरे में व्यापारियों के साथ मीटिंग का हवाला दिया गया है। बताया गया है कि यहां व्यापारियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। यही कारण है कि दूसरे व्यापारी भी यहां से पलायन के लिए तैयार बैठे हैं। मगर, उन्हें उनकी संपत्तियों की सही कीमत नहीं मिलने से वे यहां रहने को मजबूर हैं। 

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि अगर कानून व्यवस्था की हालत सुधर जाए तो पलायन भी रुक सकता है। इस रिपोर्ट में महिलाओं के साथ छेड़खानी, व्यापारियों से बदसलूकी का जिक्र कर गुंडा तत्वों को जिम्मेदार ठहराया गया है। गुंडा तत्वों को राजनीतिक संरक्षण का तर्क दिया गया है। आपको बता दें कि कैराना पलायन प्रकरण की जांच को भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में सचेतक राधामोहन अग्रवाल, सांसद सत्यपाल सिंह, राघवलखन पाल शर्मा, सतीश गौतम, धर्मेंद्र कश्यप, भोला सिंह और र्पू्व डीजीपी ब्रजलाल कैराना पहुंचे थे। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है।

भाजपा जांच दल को आशंका है कि अगर पलायन के कारण को सीधे तौर पर सांप्रदायिकता से जोड़ा गया तो आगामी चुनाव में मुस्लिम एक पार्टी या प्रत्याशी के लिए एकजुट हो सकता है। यही कारण है कि कानून व्यवस्था को कारण बताते हुए सांप्रदायिकता को तर्कों से समझाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed