{"_id":"62919c377863ca5f5401dfa5","slug":"hindi-and-french-most-popular-foreign-languages-in-japanese-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindi In Japan: यूं ही नहीं जापानी छात्र से बात कर चौंक गए थे पीएम मोदी, यहां फ्रेंच और हिंदी सीखने वालों की है भरमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hindi In Japan: यूं ही नहीं जापानी छात्र से बात कर चौंक गए थे पीएम मोदी, यहां फ्रेंच और हिंदी सीखने वालों की है भरमार
Sat, 28 May 2022 09:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 May 2022 09:21 AM IST
सार
ग्लोबल स्कूल फाउंडेशन के सह संस्थापक अतुल तेमुरनिकर ने बताया कि जापान में हिंदी और फ्रेंच सबसे लोकप्रिय विदेशी भाषाएं हैं। जापानी छात्र अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए एशियाई और पश्चिमी संस्कृतियों के बारे में भी जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी जापानी बच्चे से हिंदी में बात करते हुए
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों जापान यात्रा पर थे। यहां एक जापानी छात्र ने पीएम मोदी से हिंदी में बात की। एक जापानी छात्र को हिंदी में बात करता सुन प्रधानमंत्री भी चौंक गए और खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने छात्र से पूछा कि उसने यह भाषा कहां से सीखी। इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया था।
विज्ञापन
यह महज इत्तेफाक नहीं है कि कोई जापानी छात्र हिंदी में बात कर रहा था। दरअसल, जापान में हिंदी और फ्रेंच सीखने वालों की भरमार है। हिंदी की न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। शिक्षा जगत की एक प्रमुख हस्ती और ग्लोबल स्कूल फाउंडेशन के सह संस्थापक अतुल तेमुरनिकर ने बताया कि जापान में हिंदी और फ्रेंच सबसे लोकप्रिय विदेशी भाषाएं हैं।
विज्ञापन
15000 छात्र सीख रहे हिंदी
अतुल तेमुरनिकर ने बताया टोक्यो में ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (जीआईआईएस) के परिसरों में जापानी छात्रों के बीच हिंदी और फ्रेंच सबसे लोकप्रिय विदेशी भाषाएं हैं। उन्होंने बताया कि जापानी छात्र अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए एशियाई और पश्चिमी संस्कृतियों के बारे में भी जानना चाहते हैं। जीआईआईएस के16 परिसरों में 15,000 छात्र हैं, जो हिंदी सीख रहे हैं।
विज्ञापन
कक्षा एक से 10 तक पाठ्यक्रम का हिस्सा
तेमुरनिकर ने बताया कि जापानी छात्रों के बीच हिंदी एक लोकप्रिय भाषा है। यह कक्षा 1 से 10 तक के पाठ्यक्रम का हिस्सा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और कैम्ब्रिज IGCSE दोनों में इसे पढ़ाया जाता है।