फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Biswa Sarma said BJP will win 100 seats in upcoming assembly elections

Assam: हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा दावा- आगामी विस चुनाव में 100 सीटें जीतेगी BJP, गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

Fri, 09 Feb 2024 03:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गुवाहाटी Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Feb 2024 03:17 AM IST
सार

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए सरमा ने कहा कि तीन वर्षों में उनकी सरकार ने लोगों के हित में कई एतिहासिक फैसले लिए हैं। वर्तमान में असम का स्वर्णिम काल चल रहा है। भाजपा 2026 में 100 सीटों पर जीत दर्ज करके तीसरी बार सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma said BJP will win 100 seats in upcoming assembly elections
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media

विस्तार

असम में 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मुख्मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव से दो साल पहले बड़ा दावा किया है। हिमंत का कहना है कि भाजपा तीसरी बार असम में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा की 126 सीटों में से 100 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों की संख्या 25 हो गई
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए सरमा ने कहा कि तीन वर्षों में उनकी सरकार ने लोगों के हित में कई एतिहासिक फैसले लिए हैं। वर्तमान में असम का स्वर्णिम काल चल रहा है। भाजपा 2026 में 100 सीटों पर जीत दर्ज करके तीसरी बार सरकार बनाएगी। तीन सालों में कोई आंदोलन नहीं हुआ, क्योंकि लोग विकास और प्रगति में विश्वास कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज सिर्फ छह थे। आज मेडिकल कॉलेजों की संख्या 25 हो गई है। 7000 से अधिक युवा जंगलों से बाहर आकर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। जो लोग असम का विभाजन चाहते थे, हम उन्हें चर्चा की मेज पर लाए। 

विज्ञापन

30 हजार सामान्य समुदाय के लोग
सदन में सरमा ने कहा कि हमारी सरकार ने तीन वर्षों में असम का भविष्य बदल दिया है। पूरा देश इससे खुश है। असम आज पूरे देश में चर्चा का विषय है। हमारी सरकार आने वाले वर्षों में मिशन बसुंधरा के तहत 2,29,660 स्वदेशी लोगों को भूमि पट्टे देगी। इनमें 1.95 लाख एससी, एसटी और ओबीसी हैं। 30 हजार सामान्य समुदाय के लोग हैं। हमारी सरकार बाल विवाह रोकने और नशीली दवाओं के खतरे पर अंकुश लगाया है। सरकार ने कभी किसी के साथ समझौता नहीं किया। हमारे पास असम को लेकर कई सपने हैं। हमें कुछ साल और मिल जाएंगे तो हम असम में विकास के नए आयाम गढ़ सकते हैं। सरमा ने कहा कि 1,500 मेडिकल छात्रों में से 150 अल्पसंख्यक समुदाय से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed