फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himachal Pradesh Sikkim Dadra Nagar Haveli vaccinated their whole adult population with at least one dose of vaccine against Coronavirus

लड़ेंगे कोरोना से: हिमाचल, सिक्किम समेत तीन राज्यों में हर वयस्क को लगी टीके की पहली खुराक

Thu, 02 Sep 2021 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 02 Sep 2021 05:14 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में देश में कोरोना वायरस महामारी के हालात के बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और सिक्किम समेत तीन राज्यों में 100 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Sikkim Dadra Nagar Haveli vaccinated their whole adult population with at least one dose of vaccine against Coronavirus
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग लगातार जारी है और इसकी रफ्तार में हर दिन तेजी दर्ज की जा रही है। इस महामारी के खिलाफ चल रहा देशव्यापी टीकाकरण अभियान भी नए मील के पत्थर हासिल कर रहा है। वहीं, देश में ऐसे राज्यों की संख्या तीन हो गई है जहां 100 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। ये राज्य हैं हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और दादरा एवं नगर हवेली हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि केरल अकेला ऐसा राज्य है जहां एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। चार राज्यों में 10 हजार से लेकर एक लाख के बीच सक्रिय मामले हैं।ये राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश हैं। बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 हजार से कम सक्रिय मामले हैं। भूषण ने कहा कि देश की 16 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। 54 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।
विज्ञापन


भूषण ने बताया कि सिक्किम में 36 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में 18 फीसदी वयस्क आबादी को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में यह आंकड़ा 32 फीसदी है। उन्होंने कहा कि केवल अगस्त में देश में टीके की 18.38 करोड़ खुराकें लगाई गई हैं। अगस्त में एक दिन के टीकाकरण का औसत 59.29 लाख है। महीने के अंतिम सप्ताह में हमने औसतन 80 लाख खुराकें रोज लगाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed