फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election: party leaders betting on riwaz during voting

Himachal Election: मतदान के दौरान 'भड़ास' निकालने में लगे रहे नेताजी, पहाड़ के 'रिवाज' पर लग रही बाजी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 12 Nov 2022 02:51 PM IST
सार

Himachal Election: राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने लिखा, आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालात को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं। हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें...

विज्ञापन
Himachal Election: party leaders betting on riwaz during voting
मतदान के लिए लाइनों में लगे युवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मतदान के दौरान भी राजनीतिक दलों के बीच 'भड़ास' निकालने का दौर जारी रहा। नेताओं ने अप्रत्यक्ष तौर से एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा। वे सभी मुद्दे नेताओं की जुबान पर रहे, जो चुनाव प्रचार में सुनने को मिल रहे थे। दोनों ही दलों के नेता, पहाड़ के 'रिवाज' पर बाजी लगाते रहे। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, हिमाचल वोट करेगा ओपीएस के लिए, हिमाचल वोट करेगा रोजगार के लिए, हिमाचल वोट करेगा 'हर घर लक्ष्मी' के लिए। ये सभी बातें कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वोट डालने के बाद 'ओपीएस' के मुद्दे पर कहा, कांग्रेस ने ही खत्म किया था, कांग्रेस ही 'एनपीएस' लेकर आई थी।

विज्ञापन

हिमाचल में रिवाज नहीं बदलेगा

राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने लिखा, आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालात को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं। हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, लोग विकास को और विश्वास को वोट करेंगे।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने ट्वीट पर हिमाचल के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने लिखा, हर वोट मायने रखता है। हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए वोट करें, रोजगार के लिए वोट करें और बेहतर हिमाचल प्रदेश और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए वोट करें। उन्होंने लिखा, हिमाचल में रिवाज नहीं बदलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीएस को लेकर मतदाता गंभीर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने कुछ मुद्दे उठाने की कोशिश की थी, लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। लोगों को मालूम है कि डबल इंजन की सरकार में बेहतर विकास हो सकता है। पांच साल वाला रिवाज बदल जाएगा। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, प्रदेश में ओपीएस को लेकर मतदाता गंभीर हैं। यह मुद्दा केवल हिमाचल का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का है। हर जगह पर सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। ये हिमाचल के चुनाव में बहुत बड़ा मुद्दा है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 'ओपीएस' लागू करने की बात कही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा, कर्मचारी जानते हैं कि पेंशन किसने बंद की थी। वे किसी दल के छलावे में नहीं आने वाले। रिवाज तो बदलने जा रहा है।

आप की जमानत जब्त होगी!

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, हमारी पार्टी बहुमत से सरकार में आएगी। पुरानी पेंशन का मुद्दा जिस पार्टी ने उठाया है, उसे लोगों को बताना चाहिए कि उन्हीं की सरकार में इसे खत्म किया गया था। मुख्यमंत्री जयराम के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। लोगों ने उन्हें साफ छवि का सीएम बताया है। उन्होंने प्रदेश के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त होगी। उत्तर प्रदेश में क्या हुआ, सब जानते हैं। उत्तराखंड और गोवा में आप की हालत किसी से छिपी नहीं है। अब दिल्ली के एमसीडी चुनाव में भी साफ होंगे और रही बात गुजरात की तो वहां खड़े भी नहीं हो सकेंगे। पहाड़ में इस बार रिवाज बदलने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में तीन दशक से कांग्रेस और भाजपा को पांच-पांच वर्ष के लिए सरकार बनाने का मौका मिलता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed