फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hike in fares likely as Railways mulls ways to raise resources

रेल यात्रा होगी महंगी, सेफ्टी सेस लगाने की तैयारी में रेलवे

Sun, 11 Dec 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
Hike in fares likely as Railways mulls ways to raise resources
अगले साल से रेल यात्रियों की जेब अब और ढीली हो सकती है। रेलवे अपने संसाधनों को बढ़ाने के लिए यात्री किराया में बढ़ोतरी पर गंभीरता से विचार कर रहा है। रेलवे की योजना यात्री किराया पर सेफ्टी सेस लगाने की है। बता दें कि इससे पहले रेलवे ने वित्त मंत्रालय को विशेष सुरक्षा कोष बनाने का प्रस्ताव भेजा था जिसे वित्त मंत्रालय ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


रेलवे के प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रैक को मजबूत करने, सिग्‍नलिंग सिस्‍टम को अपग्रेड करने और मानवरहित क्रासिंग को खत्म करने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी अन्य उपायों के लिए पैसे जुटाने के लिए सुरक्षा उपकर (सेफ्टी सेस) लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर विभिन्न सुरक्षा कार्यों के लिए विशेष राष्ट्रीय रेल सुरक्षा कोष बनाने को करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये आवंटित करने की मांग की थी। वित्त मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए रेलवे से कहा कि वह किराया बढ़ाकर संसाधन जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लीपर में यात्रा करने वालों को देना होगा ज्यादा सेस

Hike in fares likely as Railways mulls ways to raise resources
सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने इस फंड का सिर्फ 25 प्रतिशत उपलब्ध कराने की सहमति दी है। रेलवे से कहा गया है कि वह शेष 75 प्रतिशत संसाधन खुद जुटाए।

एक सूत्र ने कहा कि रेल मंत्रालय फिलहाल किराया बढ़ोतरी के पक्ष में नहीं है क्योंकि यात्रियों की बुकिंग घट रही है और एसी-2 और एसी-1 के किराये पहले ही काफी ऊंचे हैं। लेकिन, वित्त मंत्रालय द्वारा राहत पैकेज देने से इनकार के बाद किराये में बढ़ोतरी के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

योजना के अनुसार स्लीपर, सेकंड क्लास और एसी3 के लिए सेफ्टी सेस अधिक लगाया जाएगा, वहीं एसी-2 और एसी-1 के लिए यह मामूली होगा। रेल किराये बढ़ोतरी पर अभी अंतिम फैसला किया जाना है। फिलहाल इसके तौर तरीकों पर काम किया जा रहा है।

सेफ्टी फंड से जुटे पैसे का क्या करेगा रेलवे

Hike in fares likely as Railways mulls ways to raise resources
सेफ्टी सेस से जुटे पैसों से रेलवे की योजना ट्रेनों की औसत रफ्तार बढ़ाने की है। साथ ही रेलवे देश भर में बने ओवरब्रिजों को मजबूत करेगा। बता दें कि आज भी देश में ऐसे कई रेलवे ब्रिज है जो अंग्रेजों के जमाने के है।

रेलवे की योजना सिग्नलिंग प्रणाली को मजबूत करने की है। बता दें कि हाल के दिनों में हुए ज्यादातर रेल दुर्घटना समय से सिग्नल न मिलने के चलते हुए हैं। साथ ही रेलवे, मानवरहित क्रासिंग पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए अंडरपास और ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed