{"_id":"5b49c2474f1c1b3b748b495d","slug":"highest-tide-of-season-tomorrow-biggest-waves-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में वीकेंड पर हाई टाइड, भारी बारिश की चेतावनी के बाद बीएमसी अधिकारियों की बढ़ी मश्किलें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई में वीकेंड पर हाई टाइड, भारी बारिश की चेतावनी के बाद बीएमसी अधिकारियों की बढ़ी मश्किलें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 14 Jul 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश के साथ हाई टाइड की संभावना जताई है। इससे पहले शुकव्रार को भी मरीन ड्राइव के साइडवॉक पर 9 मीट्रिक टन कचरा लहरों के साथ आने से बीएमसी अधिकारियों की मश्किलें बढ़ गईं थीं। इस कचरे को मुश्किल से साफ किया गया था। इसके चलते बीएमसी ने अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में शनिवार को भारी बारिश होने की संभावा है। शुक्रवार को मरीन ड्राइव पर हाई टाइड के साथ आये कचरे पर बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि हर दिन साइडवॉक से इकट्ठा किए जाने वाले कचरे के मुकाबले यह 9 गुना अधिक था। उन्होंने कहा कि यह कचरा इतना अधिक था कि एक लेन के ट्रैफिक को बंद करना पड़ा। पहली बार इतनी मात्रा में कचरा देखने को मिला।
विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र की सतह पर पड़ा कचरा लहरों के तेज उफान की वजह से किनारे पर आकर जमा हो गया। मौसम विभाग की कोलाबा ऑब्जर्वेटरी ने शुक्रवार को रात 8:30 बजे तक 12 घंटों में 3 मिलीमीटर बारिश और सांताक्रूज ऑब्जर्वेटरी ने 12.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। गौरतलब है कि जुलाई के महीने में औसतन होने वाली बारिश पहले ही हो चुकी है।