फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   high voltage power lines drops in a pond in Assam, Six fishermen die, six severely burnt

असम: हाईवोल्टेज तार तालाब में गिरा, करंट लगने से छह मछुआरों की मौत

Fri, 21 Sep 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुपोही (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुपोही (असम) Updated Fri, 21 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
high voltage power lines drops in a pond in Assam, Six fishermen die, six severely burnt
हाईवोल्टेज तार (फाइल फोटो)
असम में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। नगांव जिला में शुक्रवार को बिजली की हाईवोल्टेज तार एक तालाब में गिर गया। जिसकी वजह से तालाब में करंट दौड़ गया और कम से कम छह मछुआरों की मौत हो गयी और इतनी ही संख्या में मछुआरे घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह हादसा जुरिया पुलिस थाना अंतर्गत रुपोही इलाके में उस वक्त हुआ, जब तालाब के ऊपर लटक रहा 11,000 वोल्ट का ढीला तार पानी से छू गया। 

पुलिस ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने बिजली विभाग को तार के ढीले होने की सूचना दी थी, लेकिन उन्हें बताया गया कि तार में करंट नहीं है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि एक घंटा बाद मछुआरे तालाब में गये, लेकिन तार में करंट आ गया और इसकी चपेट में आकर छह मछुआरों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को नगांव के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि नाराज ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के घर पहुंचे और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया। 

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के निर्देश पर राज्य के बिजली मंत्री केसब गोगोई घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed