फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High Train Talgo passed another test, ran with weight at speed of 140 km

हाईस्पीड ट्रेन टेल्गो का वजन के साथ 140 की स्पीड तक ट्रायल सफल

Tue, 19 Jul 2016 03:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 19 Jul 2016 03:38 AM IST
विज्ञापन
High Train Talgo passed another test, ran with weight at speed of 140 km
टेल्गो ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा

टेल्गो ट्रेन का सोमवार को वजन के साथ 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सफल ट्रायल हुआ। पहला ट्रायल 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार और दूसरा ट्रायल 140 किमी की स्पीड से हुआ। दोनों ही ट्रायल यूपी के मथुरा से रुंधी रेलवे स्टेशन तक हुए। 

विज्ञापन


देश की हाईस्पीड ट्रेन टेल्गो जंक्शन रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:08 बजे रूंधी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई और 2.50 बजे पहुंच गई। 74 किमी की दूरी तय करने में उसे 42 मिनट का समय लगा। वहीं दूसरा ट्रायल 140 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हुआ। इसमें ट्रेन 4:40 बजे चलकर 5:20 बजे रूंधी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। टेल्गो ट्रेन ने 74 किमी का यह ट्रायल 40 मिनट में पूरा कर लिया।
विज्ञापन


टेल्गो में इस दौरान लगभग 200 क्विंटल वजन रखा हुआ था। गौरतलब है कि टेल्गो कोच में रेत से भरे हुए लगभग 400 बोरे रखे हुए हैं। इनमें प्रत्येक का वजन लगभग 50 किग्रा है। एडीआरएम डीके सिंह ने बताया कि टेल्गो का ट्रायल वजन के साथ 180 किमी प्रति घंटा की स्पीड से भी कराया जाएगा। बिना वजन के टेल्गो का 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल सफल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed