फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High speed train to run before bullet train

बुलेट से पहले दौड़ेगी स्वदेशी हाई स्पीड ट्रेन

Thu, 30 Mar 2017 04:22 AM IST
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Mar 2017 04:22 AM IST
विज्ञापन
High speed train to run before bullet train

बुलेट ट्रेन के ट्रैक पर उतरने के पहले रेलवे स्वदेशी हाई स्पीड ट्रेन ट्रैक पर उतारने के लिए कमर कस चुका है। वह गतिमान ट्रेन से भी ज्यादा तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेनसेट तैयार कर रहा है। 160-200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन चेन्नई के सवारी डिब्बा कारखाना (आईसीएफ) में तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


इस ट्रेन में इंजन नहीं होगा, हर कोच अपने आप में पॉवर वेगन का काम करेगा। स्वदेशी तकनीक पर तैयार यह ट्रेन हाई स्पीड इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेनसेट होगी। यह ट्रेन तीव्र गति पकड़ने वाली होगी। अमूमन ट्रेन को 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने के लिए 6 मिनट लग जाते हैं, लेकिन यह हाई स्पीड ट्रेन सेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन तकनीक से महज 30 सेकेंड में अपनी पूरी रफ्तार पकड़ लेगी। 
विज्ञापन


इस ट्रेन की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें बोर्ड इंफोटेनमेंट की सुविधा होगी यानी यात्रियों के मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी। जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली से लैस रहेगी। ट्रेन जैसे ही स्टेशन से चलेगी दरवाजा ऑटोमेटिक बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के चलते ही फुट स्टेप ऑटोमेटिक वापस हो जाएगा और ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकते ही फुट स्टेप खुल जाएगा। इसमें विमानों जैसे वैक्यूम आधारित बायो टायलेट होगा। रेलवे ने इस योजना का नाम ‘ट्रेन 2018’ रखा है।


बता दें कि यह ट्रेन भविष्य की ट्रेन तेजस की स्पीड को भी पीछे छोड़ देगी। कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में तैयार हो रही तेजस ट्रेन को 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ही चलाने योग्य बनाया जा रहा है। भारतीय रेल का यह पहला प्रयोग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed