फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High level meeting shortlists three candidates for CBI Director post news in hindi

CBI Director: सीबीआई प्रमुख के चयन के लिए हुई उच्चस्तरीय बैठक, कर्नाटक के डीजीपी रेस में सबसे आगे

Sat, 13 May 2023 10:37 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 10:37 PM IST
सार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया, समिति की बैठक के दौरान कैबिनेट की नियुक्ति समिति को तीन नाम भेजे गए है। इनमें से एक को सीबीआई प्रमुख चुना जाएगा।

विज्ञापन
High level meeting shortlists three candidates for CBI Director post news in hindi
सीबीआई - फोटो : ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में सीबीआई निदेशक के लिए तीन नामों का चयन किया गया। शनिवार शाम हुई बैठक में चुने गए इन तीन नामों को कैबिनेट की नियुक्ति समिति के पास भेजा जाएगा और वहां से एक नाम पर मुहर लगेगी। बैठक में सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में कर्नाटक, दिल्ली और अन्य राज्यों के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर चर्चा हुई। इसमें 1986 बैच के आईपीएस कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। बैठक में नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और सदस्य लोकपाल के नामों पर भी चर्चा हुई। सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का कार्यकाल 25 मई को पूरा हो रहा है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र काडर के 1985 बैच के आईपीएस सुबोध जायसवाल ने 26 मई 2021 को सीबीआई निदेशक का कार्यभार संभाला था। 
विज्ञापन



25 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल
सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का तय कार्यकाल 25 मई को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी जायसवाल ने 26 मई 2021 को सीबीआई की बागडोर संभाली थी। सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है। कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवीसी और लोकपाल की नियुक्ति के लिए भी हुई बैठक  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर हुई एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक में सीबीआई निदेशक पद के अलावा सीवीसी और लोकपाल की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। समिति की बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की और इसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी और गृह मंत्री अमित शाह ने हिस्सा लिया। सूत्रों ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति की सिफारिश पर असहमति जताई है। लोकपाल की नियुक्ति पर समिति ने लोकपाल के पद के लिए नामों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए सेटअप पैनल की सिफारिश की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed