फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High level meeting: Important meeting at PM Modi residence discussion on government formation in UP Uttarakhand Goa

उच्चस्तरीय बैठक: पीएम मोदी के आवास पर अहम मीटिंग, यूपी समेत तीन राज्यों में सरकार गठन पर हुई चर्चा

Sun, 20 Mar 2022 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 20 Mar 2022 10:40 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य के नेताओं के परामर्श के बाद लिए गए फैसलों के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
High level meeting: Important meeting at PM Modi residence discussion on government formation in UP Uttarakhand Goa
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@BJP4 INDIA

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में सरकार गठन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर रविवार को अहम बैठक हुई। उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन


इस बैठक के बीच ही मणिपुर में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसी के साथ उनके लगातार दूसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य के नेताओं के परामर्श के बाद लिए गए फैसलों के बारे में बताया गया। गोवा जैसे राज्यों में पार्टी में गुटबाजी शुरू होने की आशंका है। मुख्यमंत्री पद के लिए भी कई उम्मीदवार उभर रहे हैं। ऐसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


पिछले दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की थी, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में सरकार गठन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बैठक के बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और गोवा में प्रमोद सावंत का फिर से मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री को लेकर पेंच अभी तक फंसा हुआ है, क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। वह और दिनेश शर्मा निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

मामला उत्तराखंड का भी फंसा है, जहां भाजपा ने लगातार दो चुनाव जीत कर ऐतिहासिक सफलता तो हासिल की, लेकिन इस पहाड़ी राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसकी वजह है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चुनाव हार जाना। वह खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।


बहरहाल, उत्तराखंड में सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। देहरादून में होने वाली इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक के रूप में शिरकत करेंगे। उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला सोमवार को हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो इस दौड़ में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं।

High level meeting: Important meeting at PM Modi residence discussion on government formation in UP Uttarakhand Goa
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed