फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   high-level meeting concluded at residence of Rajya Sabha Chairman, Venkaiah Naidu

राज्यसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, सभापति वेंकैया नायडू के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक 

Sun, 20 Sep 2020 05:54 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 20 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
high-level meeting concluded at residence of Rajya Sabha Chairman, Venkaiah Naidu
राज्यसभा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

राज्यसभा में आज विपक्ष के हंगामे को लेकर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में उप सभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी मौजूद थे। दरअसल, राज्यसभा में कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020 तथा कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 को मंजूरी मिल गई।

विज्ञापन

 


ध्वनिमत से पारित होने से पहले इन विधेयकों पर सदन में खूब हंगामा हुआ। विपक्ष ने वेल में जाकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां भी उड़ी। कुछ सदस्यों ने सभापति की सीट के सामने लगे माइक को तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने उपसभापति के सामने जाकर रूल बुक दिखाई। विपक्ष का आरोप है कि सरकार के पास बहुमत न होने के बाद भी ध्वनि मत से बिल को पास करवा रही है। कृषि बिल पर विपक्ष का गुस्सा सातवें आसमान पर था। इसके बाद राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।



वहीं, विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने कहा कि 'उन्हें (राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश) को लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसके बजाय उनके रवैये ने आज लोकतांत्रिक परंपराओं और प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचाया है। इसलिए हमने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed