{"_id":"65c39e6355a14133f10212be","slug":"high-level-committee-on-one-nation-one-election-met-cpi-general-secretary-d-raja-as-part-of-the-consultations-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक देश-एक चुनाव: उच्च स्तरीय समिति ने CPI महासचिव डी राजा से की मुलाकात, पूर्व राष्ट्रपति समेत ये रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक देश-एक चुनाव: उच्च स्तरीय समिति ने CPI महासचिव डी राजा से की मुलाकात, पूर्व राष्ट्रपति समेत ये रहे मौजूद
Wed, 07 Feb 2024 08:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 07 Feb 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
One Nation One Election
- फोटो : ANI
'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और इसके सदस्य गुलाम नबी आजाद, डॉ. एनके सिंह और संजय कोठारी ने राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के हिस्से के रूप में सीपीआई महासचिव डी राजा से मुलाकात की। उन्होंने समिति के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एक साथ चुनाव के विचार का विरोध किया। दरअसल, सरकार ने पिछले साल सितंबर में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर जल्द से जल्द विचार करने और सिफारिशें करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में पैनल को अधिसूचित किया था।
विज्ञापन
व्यापक चुनाव सुधार पर विचार करने का सुझाव
राजा ने बताया कि उन्होंने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के प्रस्ताव का विरोध किया और पैनल को इसके बजाय व्यापक चुनाव सुधार पर विचार करने का सुझाव दिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) नेता ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि यह प्रस्ताव अव्यवहारिक है। यह बहुदलीय लोकतंत्र और विविधता वाले देश में संविधान के अनुरूप भी नहीं है।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों की राय मांगी थी
बता दें कि पैनल विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत कर रहा है। समिति ने पहले प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों की राय मांगी थी। ज्यादातर विपक्षी दलों ने एक साथ चुनाव के विचार का विरोध किया है।