फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High Demand for Vande Bharat; Opposition MPs Seek Replacement of MEMU in Smaller Cities

Railways: वंदे भारत की डिमांड तेज, विपक्षी सांसद सबसे आगे; अब मेमू की जगह छोटे शहरों में दौड़ेंगी ये ट्रेनें

Tue, 17 Mar 2026 10:42 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 10:42 PM IST
सार

रेलवे में अभी एक लाख 42 हजार नौकरियां दी जा रही हैं। इसके लिए 15 भाषाओं में परीक्षा चल रही ह। रेलवे में नई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। पिछले साल रेल वन एप लांच किया था। आज ढ़ाई करोड़ लोग इसे डाउनलोड कर चुका है।

विज्ञापन
High Demand for Vande Bharat; Opposition MPs Seek Replacement of MEMU in Smaller Cities
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की मांग लगातार बढ़ रही है। विपक्षी दलों के सांसद भी अपने क्षेत्रों के लिए इन ट्रेनों की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ सरकार 1,033 अमृत भारत और 200 नई इंटरसिटी ट्रेनों के जरिए रेल सेवाओं के विस्तार में जुटी है।

विज्ञापन

मंगलवार को लोकसभा में रेल मंत्रालय के वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा, रेलवे को पहले 25-30 हजार करोड़ रुपए मिलते थे। लेकिन अब 2 लाख 72 हजार करोड़ रुपए मिल रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दूरदर्शी निर्णय लिया। रेल बजट को आम बजट में मिला दिया। अब रेलवे को रिकॉर्ड बजट मिल रहा है। इसका फायदा देश के हर राज्य को हो रहा है। रेलवे में स्टाफ का खर्च सबसे ज्यादा है। यह करीब एक लाख 19 हजार करोड़ रुपए है। इसके बाद ऊर्जा का खर्चा 32,000 करोड़ है। इसमें इलेक्ट्रिक और डीजल दोनों के खर्च शामिल है। हालांकि डीजल का इस्तेमाल लगातार कम हो रहा है। विद्युतीकरण के कारण रेलवे को 6 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है।

विज्ञापन

रेल मंत्री ने कहा, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की देशभर में जबरदस्त मांग है, यात्री इन्हें पसंद कर रहे हैं। विपक्षी दलों के सांसद वंदे भारत ट्रेन की आलोचना करते है, लेकिन मुझसे मुलाकात के दौरान वही सांसद अपने क्षेत्र में इसकी शुरुआत की मांग करते हैं। नई वंदे भारत ट्रेनों की सबसे ज्यादा मांग विपक्षी सांसदों की ओर से ही आ रही है। रेल मंत्री ने संसद को बताया कि देश में रोजाना 25,571 ट्रेनें चल रही हैं। कुल कोच में आज भी 70 फीसदी हिस्सेदारी जनरल और स्लीपर श्रेणी कोच की है। 2024-25 में एक हजार 250 अतिरिक्ति जनरल कोच लगाए गए है। जबकि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 860 अतिरिक्त कोच लगाए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात, होर्मुज से निर्बाध परिवहन पर बनी सहमति

रेलमंत्री ने संसद को जानकारी देते हुए बताया कि 1,033 अमृत भारत ट्रेनों का प्रोडक्शन किया जा रहा है। 200 नई मेमू ट्रेनों को तैयार किया जा रहा है। इन्हें इंटरसिटी नाम दिया जाएगा। ये ट्रेनें छोटे शहरों को आपस में जोड़ेंगी। यह खासतौर पर गरीब व मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए होंगी। रेल मंत्री ने कहा,रेलवे में अभी एक लाख 42 हजार नौकरियां दी जा रही हैं। इसके लिए 15 भाषाओं में परीक्षा चल रही ह। रेलवे में नई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। पिछले साल रेल वन एप लांच किया था। आज ढ़ाई करोड़ लोग इसे डाउनलोड कर चुका है। टिकट बुकिंग से लेकर शिकायत तक सभी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। रेल मंत्री ने कहा,2023-24 में 40 हजार अतिरिक्ति स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। जबकि 2025-26 में 71 हजार  स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। दिवाली-छठ पर 12 हजार 383 ट्रेनें चलाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed