फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heritage steam loco removed from Rail Bhawan and sent to National Railway Museum Chanakyapuri Vande Bharat replica to replace it

रेलवे का फैसला: रेल भवन से हटाया गया एतिहासिक भाप का इंजन, वंदे भारत ट्रेन की प्रतिकृति की होगी स्थापना

Mon, 06 Dec 2021 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 06 Dec 2021 10:43 PM IST
सार

भारतीय रेलवे के दिल्ली स्थित रेल भवन में रखे एतिहासिक भाप के इंजन को यहां से हटाकर अब राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में पहुंचा दिया गया है। इसके स्थान पर यहां वंदे भारत ट्रेन की प्रतिकृति लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Heritage steam loco removed from Rail Bhawan and sent to National Railway Museum Chanakyapuri Vande Bharat replica to replace it
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्थित रेल भवन के परिसर में लगे एक ऐतिहासिक भाप इंजन को सोमवार को यहां से हटाकर एक संग्रहालय पहुंचा दिया गया। इसके स्थान पर सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रतिकृति स्थापित की जाएगी। जिस इंजन को यहां से हटाया जा रहा है वह बी क्लास का रेल इंजन है और इसका नाम लोको संख्या 799 है। इसका निर्माण यूनाइटेड किंगडम के ग्लासगो में किया गया था।

विज्ञापन


यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर की सूची में शामिल 'दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे' (डीएचआर) के इस भाप इंजन को आजादी मिलने के कुछ साल बाद दिल्ली लाया गया था। भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऐतिहासिक इंजन को रेल भवन परिसर से सुबह हटा दिया गया था और इसे चाणक्यपुरी में स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि इस कदम से लोग अधिक आसानी से इस ऐतिहासिक इंजन को देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि यहां रेल भवन में इस इंजन को बहुत कम लोग देख सकते थे क्योंकि यहां पर प्रवेश प्रतिबंधित है। अब राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में पहुंचने के बाद अधिक से अधिक लोग इसे देख सकेंगे और इसके बारे में जान सकेंगे। वहीं, इसके स्थान पर अब रेल भवन में वंदे भारत ट्रेन की एक प्रतिकृति को स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed