फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Herd immunity that protects against corona virus may take a long time- report

कोरोना वायरस से बचाने वाले 'हर्ड इम्यूनिटी' में लग सकता है लंबा वक्त : रिपोर्ट

Sat, 23 May 2020 04:27 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 23 May 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
Herd immunity that protects against corona virus may take a long time- report
फाइल फोटो - फोटो : PTI

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हर पांच में से एक व्यक्ति कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित है और ऐसे एंटी बॉडी को विकसित कर चुका है, जो इस बीमारी को वापस से होने में रोकता है।

विज्ञापन


वहीं, अगर चीन के वुहान शहर की बात करें तो यहां यह आंकड़ा हर 10 लोगों में से एक व्यक्ति का है। हालांकि, इस दौरान इम्यून (प्रतिरक्षा) आबादी का अनुपात बहुत कम है। आसान भाषा में समझें तो कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या के मुकाबले ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है, जिनके अंदर इस बीमारी से लड़ने का एंटी बॉडी पैदा हो चुकी है। यही कारण है कि 'हर्ड इम्यूनिटी' के बढ़ने की दर अभी बहुत धीमी है।
विज्ञापन


कई देशों के आंकड़ों के अनुसार, यह साफ है कि केवल पांच से 10 फीसदी लोगों का एक छोटा सा हिस्सा इस वायरस के संपर्क में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि टीके के बिना 'हर्ड इम्यूनिटी' को पाना मुश्किल होगा। ऐसे में कोरोना वायरस से बीमार या मरने वाले लोगों की संख्या अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है  'हर्ड इम्यूनिटी'

अब आप सोच रहे होंगे कि 'हर्ड इम्यूनिटी' होता क्या है? तो इसे सीधे भाषा में ऐसे समझ सकते हैं कि, 'हर्ड इम्यूनिटी' के कारण किसी भी आबादी में एक बीमारी से लड़ने की ताकत पैदा हो जाती है। जैसे मान लीजिए कि 50 लोगों में 30 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। अब इन 30 में से 20 लोग पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं तो इनके अंदर पैदा हुई एंटी बॉडी आस पास के लोगों में भी वो ताकत पैदा करने लगती है, जिससे उनका शरीर एक वायरस से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है। हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी कोरोना वायरस के खिलाफ 'हर्ड इम्यूनिटी' को पाने में काफी समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed